फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की लत से परेशान पति को चारपाई से दो दिन तक बांधे रखा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माजरा बी दूबलधन में एक महिला ने मंगलवार को अपने पति को चारपाई पर रस्सियों से बांध दिया। वीरवार को चारपाई पर बांधे गए व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बेरी पुलिस मौके पर पहुंची और
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक की पत्नी व सास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार के गांव माजरा बी निवासी फूल सिंह (38) पुत्र पृथ्वी राजमिस्त्री का कार्य करता था। शराब पीने को लेकर अक्सर फूल सिंह का उसकी पत्नी अंजू के साथ झगड़ा होता रहता था। ऐसा ही झगड़ा मंगलवार को भी हुआ था। उस दिन अंजू की मां गुड्डी जोकि गांव माजरा में आई हुई थी। अंजू ने मकान में पति फूलसिंह को चारपाई पर रस्सियों से बांध दिया। बुधवार को जब परिजनों और आसपास के लोगों ने देखा तो फूल सिंह को चारपाई से खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन फूल सिंह की पत्नी अंजू ने इसका विरोध किया। कुछ देर विरोध के बाद फूलसिंह का भतीजा व आसपास के लोगों ने उसे चारपाई से खोल दिया। उसके बाद से फूल सिंह की हालत नाजुक बनी हुई थी लेकिन उसको प्राथमिक उपचार भी नहीं दिलवाया गया। इस दौरान वीरवार की सुबह सुबह फूल सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बेरी थाना प्रभारी जयभगवान मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।
माजरा बी में एक युवक की मौत होने की सूचना मिली थी। मृतक के भतीजे की शिकायत पर मृतक की पत्नी अंजू व सास गुड्डी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सही वजह पता लग पाएगी। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें