फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल टावर लगाने के नाम पर साढ़े चार लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव अच्छेज में मोबाइल टावर लगाने को लेकर एक युवक से धोखाधड़ी कर साढ़े चार रुपये की ऐंठ लिए गए। मामला 8 मार्च 2019 का है, जिसको लेकर पीड़ित ने छुछकवास चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गांव अच्छेज निवासी जोगेंद्र पुत्र बहादुर सिंह के पास फोन आया कि मोबाइल टावर की स्कीम आई हुई है। फोन करने वाले ने कहा तुम्हारे नाम से टावर लगवा दूंगा और उसके बाद जोगेंद्र से फोन करके टावर की फीस जोकि 1250 है, खाते में डलवा ली गई। इसके बाद जोगेंद्र के नंबर पर लगातार अलग-अलग नंबरों से फोन आए और जिसमें अलग-अलग ब्रांच के खातों में साढ़े चार लाख रुपये की ट्रांजेक्शन करवा ली गई। इसके बावजूद भी जोगेंद्र के नाम पर कोई टावर नहीं लगा। युवक के साथ धोखाधड़ी कर ली गई। धोखाधड़ी होने के बाद जोगेंद्र के पास अंकित माथुर नामक युवक का फोन आया कि आपके साढ़े चार लाख रुपये वापस दिलवा दूंगा, आप मुझे को 40 हजार रुपये दे दो, लेकिन जोगेंद्र के साथ पहले धोखाधड़ी होने के कारण उसने युवक को 40 हजार नहीं दिए। इसकी शिकायत छुछकवास चौकी में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

गांव अच्छेज के युवक के पास मोबाइल टावर लगाने के नाम साढ़े चार लाख रुपये धोखाधड़ी से ऐंठने की शिकायत मिली है। मामला 8 मार्च 2019 का है और पीड़ित ने वीरवार को चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अमित कुमार, छुछकवास, चौकी इंचार्ज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें