क्षेत्र के मोस्ट वांटेड बदमाश जयबीर उर्फ जैला को पकड़ने के लिए पुलिस महानिदेशक मनोज यादव द्वारा नकद इनाम की घोषणा की गई है। रोहतक रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संदीप खिरवार द्वारा की गई अनुशंसा पर पुलिस महानिदेशक मनोज यादव द्वारा झज्जर जिला निवासी एक व्यक्ति की हत्या सहित विभिन्न आपराधिक वारदातों में अति वांछित बदमाश को पकड़ने के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई है।
एसएसपी अशोक कुमार द्वारा विशाल मेगा मार्ट के मालिक अशोक निवासी गांव कासनी की हत्या के लंबित मामले पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अति वांछित दोषी को पकड़ने के लिए गहनता से कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए गए थे। पुलिस की पकड़ से फरार चल रहे हत्या सहित संगीन किस्म के आपराधिक मामलों के अति वांछित बदमाश को आमजन की सहायता से पकड़ने के लिए एसएसपी अशोक कुमार के निवेदन पर 50 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है। अति वांछित आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आमजन से स्थानीय पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि उपरोक्त अति वांछित आरोपी जयबीर उर्फ जैला के संबंध कोई भी सूचना मोबाइल नंबर 8930500604, 8930500203, 8930500606, 8930500619, 8930500677 पर दी जा सकती है ।