फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दाखिले से वंचित विद्यार्थियों के लिए खुला पोर्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
पहली व वेटिंग लिस्ट में दाखिला लेने से वंचित रहने वाले विद्यार्थियों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक बार फिर से पोर्टल खोल दिया है। बता दें कि पोर्टल खुलने का फायदा उन विद्यर्थियों को भी मिलेगा जो कॉलेज में दाखिला लेेने से वंचित रह गए थे। पोर्टल खुलने के पहले दिन राजकीय कॉलेज में करीब 500 आवेदन आ गए हैं। वैश्य गर्ल्स कॉलेज में 11 नए आवेदन आए हैं। पोर्टल खुलवाने के लिए राजकीय महिला कॉलेज को दो बार मेल करनी पड़ी, इसके बाद दोपहर के बाद पोर्टल खुलने की जानकारी मिली है। पोर्टल देरी से खुलने की वजह से कॉलेज में एक दो ही आवेदन आए हैं। विभाग की ओर से पोर्टल को दोबारा खुलने से शहर के तीनों कॉलेजों में बुधवार से दाखिले लेने की प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना बताई जा रही है। विद्यार्थी आवेदन करके सीधा कॉलेज में जाकर दाखिला ले सकता है। इससे उन विद्यार्थियों को भी फायदा होगा जो अपने कोर्स और विषय में दाखिला या बदलाव करवाना चाहते हैं। उधर, कॉलेजों में कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं। करीब एक सप्ताह तक यहां पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम होंगे। छात्राओं को कॉलेज व उसकी गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कॉलेज में कक्षाएं शुरू होने की वजह से अब विद्यार्थियों की भीड़ भी बढ़नी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

विद्यार्थी बदल सकेंगे कोर्स और विषय
राजकीय कॉलेज के नोडल ऑफिसर कमल व प्रदीप ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पोर्टल खोल दिया गया है। उनके कॉलेज में करीब 500 आवेदन आ गए हैं। इसके अलावा पोर्टल खुलने के बाद अब विद्यार्थी अपना कोर्स व विषय भी बदल सकेंगे। संबंधित कॉलेज के प्राचार्य ही कोर्स व विषय बदलने की अनुमति दे देंगे, जिसके बाद दाखिला लिया जा सकेगा।
लेट फीस का है प्रावधान
वैश्य गर्ल्स कॉलेज की प्राचार्या डॉ. राजवंती शर्मा ने बताया कि अब दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को लेट फीस का भुगतान विश्वविद्यालयों के नियमनुसार करना होगा। उन्होंने बताया कि 24 जुलाई तक 100 रुपये लेट फीस लगेगी। इसके बाद 25 जुलाई से 31 जुलाई तक 200, 1 अगस्त से 8 अगस्त तक 500 और 9 अगस्त से 15 अगस्त तक एक हजार रुपये लेट फीस लगेगी। लेट फीस के साथ दाखिला तभी लिया जा सकता है जब संबंधित कॉलेज में सीटें खाली होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें