फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता युवक का तीसरे दिन जोहड़ में मिला शव

विज्ञापन
फोटो-13 सिविल अस्पताल में मौजूद पुलिस और रासीवास के ग्रामीण। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
गत रविवार से लापता गांव रासीवास निवासी एक युवक का शव मंगलवार देर शाम गांव के जोहड़ से बरामद हुआ है। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को तालाब से बाहर निकलवाया ।मृतक रविवार को अपनी बहन के घर जाने का नाम लेकर घर से निकला था। पुलिस ने शव को देर रात ही सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और बुधवार सुबह कागजी कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मृतक के बड़े भाई के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना ही सामने आया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव रासीवास निवासी मृतक लक्ष्मण (24) अविवाहित था। मृतक के भाई राजेश ने पुलिस बयान में बताया कि गत रविवार दोपहर लक्ष्मण दुबलधन माजरा में बहन के पास जाने के लिए निकला था। सोमवार शाम तक लक्ष्मण न तो वहां पहुंचा और न घर लौटा। राजेश ने बताया कि लक्ष्मण फोन नहीं रखता था। ऐसे में परिजनों ने अपने स्तर पर सोमवार शाम और मंगलवार दिनभर उसकी इधर-उधर तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। राजेश ने बताया कि लक्ष्मण अविवाहित था और मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार देर शाम रासीवास के ग्रामीणों ने कितलाना-बरसाना रोड स्थित जोहड़ में एक शव देखा। इसकी सूचना सरपंच व गांव में दी गई। इस दौरान ग्रामीणों ने सदर थाना पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को जोहड़ से बाहर निकाला। वहीं, शव मिलने की सूचना पाकर लक्ष्मण के परिजन भी मौके पर पहुंचे। मृतक के कपड़ों व हाथ की अंगुठी से उसकी पहचान लक्ष्मण के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर चरखी दादरी के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए। जांच अधिकारी एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल इस मामले में इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अनुसार पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें