फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मारपीट के आरोप में भाजपा प्रत्याशी के भाई, भतीजे व भांजे के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फाउंडेशन स्कूल के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट करने के संबंध में भाजपा प्रत्याशी के भाई, भतीजे एवं भांजे सहित सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। सिटी थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

दरअसल, झज्जर रोड स्थित फाउंडेशन स्कूल में मतदान केंद्र बनाया गया था। दोपहर के वक्त मतदान केंद्र के बाहर झगड़ा हो गया। पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया। भाजपा प्रत्याशी नरेश कौशिक के भाई दिनेश कौशिक, भतीजे शेखर व भांजे सहित कुछ अन्य युवकों पर मारपीट का आरोप लगा। पुलिस को दी शिकायत में शक्ति नगर निवासी धीरज गौतम ने कहा कि वह और उसका भाई नीरज गौतम फाउंडेशन स्कूल के बाहर टेंट में थे। इसी दौरान करीब 20-25 आदमी हम दोनों भाइयों के पास आए। सभी ने मिलकर लात घुसों और बिट्टों से हम पर हमला कर दिया। इस हमले में हमें काफी चोट आई। जब हमसे मारपीट की गई तो उस वक्त दिनेश कौशिक वहीं मौजूद था। उसने अपने साथ आए लोगों से कहा कि इन दोनों भाइयों को जान से मार दो। उसके कहने पर दिनेश के बेटे शेखर, मनु टिकरी, मोहित, ढिल्लू व दिनेश के भांजे अशोक व विजय ने हमारे साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी। उधर, सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर सात लोगों पर नामजद सहित कई लोगों पर केस दर्ज किया गया। सिटी थाना प्रभारी फूल कुंवार ने कहा है कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें