फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध संबंधों में आई खटास तो छोटू ने कर दी महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में एक महिला का चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने वाले आरोपी छोटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। महिला की हत्या करने का आरोपी पड़ोसी ही निकाला। पुलिस आरोपी को रविवार को अदालत में पेश करेगी और वहां से आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सात वर्ष पूर्व मृतका की पहचान शहर के ही अजय उर्फ छोटू पुत्र राजकुमार से हुई थी। इसी दौरान शारीरिक संबंध भी दोनों की सहमति से बने थे। इधर, पिछले करीब चार माह से दोनों के बीच में झगड़ा चल रहा था। महिला उससे दूर रहना चाहती थी लेकिन अजय फोन पर बात करना चाहता था। अब फोन पर बात न होने से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। झगड़े की बात महिला ने अपने पति से भी बताया था। उसके बाद महिला के पति ने अजय को समझाया, लेकिन अजय नहीं माना। इसके बाद पांच अगस्त को अजय को पता चला कि महिला के घर में कोई नहीं है तो वह छत के रास्ते उसके घर में घुस गया। महिला घर पर काम कर रही थी। अजय ने महिला से कहा कि वो अब फोन पर बात क्यों नहीं करती तो महिला ने कहा कि वह उसके घर बता देेगी नहीं तो वहां से चला जाए। इतने में महिला कुछ समझ पाती अजय ने गले में डाली हुई चुन्नी को खींच दिया, जिससे महिला जमीन पर गिर गई। गिरने के बाद अजय ने चुन्नी से गले को घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। उसके बाद आरोपी ने महिला के गले से सोने की चेन और कानों के बाली भी उतार ली और गेट की कुंडी लगाकर छत के रास्ते भाग गया।
चुन्नी से गला घोंटकर महिला की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि महिला से करीब 7 वर्ष से जान पहचान थी और शारीरिक संबंध भी थे। करीब चार माह पहले झगड़ा थी हुआ था। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही थी तो परिजनों ने पड़ोसी अजय पर शक जता दिया। गहन पूछताछ की तो आरोपी में जुर्म कुबूल कर लिया। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। जहां से रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद जेवरात की बरामदगी भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयभगवान, बेरी थाना प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें