फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी हत्याकांड के आरोपी को भेजा जेल, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस थाने के अधीन आने वाले गांव खेड़ी आसरा में मां-बेटी की हत्या करने वाले आरोपी से पुलिस ने रिवाल्वर भी बरामद कर लिया है। तीन दिन की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। तीन अगस्त की रात खेड़ी आसरा में मीना और दीक्षा के शव मिले थे। हालांकि दोनों की हत्या 2 अगस्त की दोपहर की गई थी लेकिन घर में कोई अन्य व्यक्ति नहीं होने के चलते हत्या होने की जानकारी पुलिस को देरी से मिल सकी। दोनों की हत्या गोली मारकर की गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए दीक्षा के पति दीपक से पूछताछ की और दीपक ने हत्या करने के मामले का खुलासा कर दिया था। पुलिस ने दीपक को पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया तो उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया रिवाल्वर भी बरामद कर लिया। दीपक ने पुलिस को बताया कि रिवाल्वर दो माह पहले ही उत्तर प्रदेश से खरीदा था। बता दें कि दिल्ली के नजफगढ़ निवासी दीपक की शादी खेड़ी आसरा में हुई थी लेकिन दीपक का अपनी पत्नी दीक्षा से मनमुटाव चल रहा है, जिसके चलते उसने दीक्षा और दीक्षा की मां मीना की गांव में पहुंचकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी दीपक को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें