फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सड़क सुरक्षा और स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया

Wed, 02 Sep 2026 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 90 : कार्यक्रम में मौजूद अतिथि व कॉलेज स्टाफ। स्रोत कॉलेज
विज्ञापन
बहादुरगढ़। छारा स्थित राजकीय महाविद्यालय में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया। एंटी ड्रग्स सेल और एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट क्लब की ओर से विश्व उद्यमिता दिवस के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

एंटी ड्रग्स सेल के जागरूकता सत्र में आचार्य करमवीर ने नशीली दवाओं के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। साइबर सुरक्षा सत्र में पीएसआई सचिन और एएसआई सुखबीर ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, बैंकिंग धोखाधड़ी और सोशल मीडिया अपराधों से बचाव के उपाय बताए। इंस्पेक्टर सतीश ने हेलमेट, सीट बेल्ट और यातायात नियमों के पालन की जानकारी दी।
एंटरप्रेन्योरशिप क्लब ने क्विज और व्याख्यान के माध्यम से विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं, स्वरोजगार और व्यवसाय के अवसरों से अवगत कराया। मोनिका व गीतांजलि ने सफलता की कहानियां साझा कीं। प्रभारी प्राचार्य अनिता दलाल ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें