फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
सामान्य अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। ढाकला गांव के पास एक बाइक को मंगलवार की सुबह ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे एक निजी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस का भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा। जहां से पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मनोज पुत्र सजन कुमार आयु 28 वर्ष बाइक पर सवार होकर मंगलवार सुबह कुलाना गांव में एक कंपनी में अपने ड्यूटी पर जा रहा था। जब वह गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचा था तो एक ट्रक चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक शादीशुदा था, उसकी एक डेढ़ साल की लड़की है।
विज्ञापन

पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- सतेंद्र कुमार, पुलिस थाना प्रभारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें