फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा में भैंस चराण नी आए, काम तो हौन्दें कोन्या, लोग राम-राम लेणी भी छोड़ गयै

Thu, 29 Dec 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

शहर की सरकार के साथ एसडीएम प्रदीप कौशिक ने बृहस्पतिवार को बैठक कर शहर की समस्याओं को जाना। ठप्प पड़े विकास कार्यों से परेशान जनता प्रतिनिधियों ने भी खुलकर अपने वार्डों की समस्याओं को उठाया। इस पर एसडीएम ने भी शीघ्र ही समाधान की बात कही। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था को मुद्दा छाया रहा।
वार्ड नंबर 15 के पार्षद घनश्याम गुर्जर ने मामला उठाते हुए कहा कि वे नपा में भैंस चराण नहीं आए, लोगों के काम करवाने के लिए आए हैं। लोगों के काम हो नहीं रहे, इस चक्कर में तो चाचा-ताऊ राम-राम लेणी भी छोड़ गयै। गुर्जर ने अपने वार्ड की सफाई व्यवस्था के हाल के कुछ फोटो भी एसडीएम को दिखाए और पूछा कि इनका समाधान कब तक हो जाएगा। जिस पर एसडीएम ने कहा कि वे एक व्हाट्सअप नंबर जारी कर रहे हैं, जिस पर आप गंदगी के फोटो भेज सकेंगे। इसके बाद तुरंत नपा की टीम वहां पर पहुंचेगी और सफाई करने के उपरांत वहां का फोटो भेजेगी।  
विज्ञापन


टोटल 156 सफाई कर्मी, 30 अफसरों की कोठियों पर
वार्ड नंबर एक के पार्षद ने भी इसी मामले को उठाते हुए खुलासा किया कि शहर की सफाई कैसे होगी, सफाईकर्मी तो अफसरों की कोठियों पर रहते हैं। इसके बाद नपा अधिकारियों से एसडीएम ने सफाईकर्मीं की डिटेल मांगी तो पाया गया कि 126 सफाई कर्मचारी ठेके पर हैं तथा 30 पक्के कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से करीब 30 सरकारी अधिकारियों की कोठियों पर कार्यरत हैं।

नहीं जलती स्ट्रीट लाइट
बैठक में वार्डों की स्ट्रीट लाइट खराब होने का भी मामला उठा। जिस पर एसडीएम ने नपा अधिकारियों से पूछा तो कहा गया कि कुछ जगह पर तार टूटने की वजह से ऐसा हुआ है। अगर एक या दो मीटर तार हो तो अपने स्टॉक में से लगा देते हैं अन्यथा तो इसकी खरीद करनी होगी। इस पर एसडीएम ने कहा कि सभी लाइटों को नपा फंड से जल्द ही दुरुस्त करवाया जाएगा।

बिना टेंडर के ठेके पर चार ट्रैक्टर
पार्षदों ने मामला उठाया कि नपा में इस समय सफाई कार्य के लिए 4 ट्रैक्टर लगाए हुए हैं। इन्हें हर माह प्रति ट्रैक्टर के हिसाब से 26 हजार रुपये दिया जाता है। इसका कोई टेंडर नहीं छोड़ा गया था। इस पर एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी और अगर सही पाया गया तो कार्रवाई के साथ ही टेंडर कर नए सिरे से ट्रैक्टर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


डेवलपमेंट का उठा मामला
पार्षदों ने रुके पड़े शहर के विकास के मामले को उठाते हुए कहा कि प्रस्ताव पास होने के बावजूद भी विकास कार्यों के टेंडर नहीं किए जा रहे हैं, ऐसे में वे जनता को क्या जवाब दें। इस पर नपा सचिव सुमनलता ने सफाई देते हुए बताया कि प्रस्ताव पर डीसी की तरफ से आपत्ति लगाई गई है। इसके बाद पार्षदों ने कहा कि आपत्तियां हटवाने का काम आपका है। जिस पर नपा सचिव ने कहा कि वे इस बारे में डीसी के साथ मीटिंग कर पार्षदों को भी अवगत कराएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें