फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेले में शिल्पकारों को किया सम्मानित

Tue, 29 Oct 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 62 : पीतल की मूर्तियां खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सेक्टर-6 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में नाबार्ड प्राचीन कारीगर एसोसिएशन व रुडफ की ओर से चल रही 10 दिवसीय हस्तशिल्प एवं सांस्कृतिक उत्सव मेले का मंगलवार को नौंवा दिन रहा। प्रदर्शनी में लोग मनपसंद उत्पादों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाएं प्रदर्शनी में दीप पर्व को लेकर घरों की साज सज्जा का सामान व सर्दी के मौसम के हिसाब से कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी शाम को धूम रहती है। प्रदर्शनी में खरीदारी करने वाले व्यक्ति, शिल्पकार, बुनकर भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठा रहे हैं। विधायक राजेश जून ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और यहां आए शिल्पकारों और बुनकरों की कलाकृतियों की सराहना की। उन्होंने प्रदर्शनी में खरीदारी भी की। बुधवार को प्रदर्शनी का समापन होगा। मंगलवार को आयोजकों की ओर से सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का अभिनंदन किया गया। प्रतिभागी शिल्पकारों और बुनकरों को भी प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट किए। गुरु-शिष्य सम्मान राजस्थान से राम सोनी को और बहादुरगढ़ से साक्षी गर्ग को सांझी कला की विकास के लिए दिया गया था।

-फोटो 62 : पीतल की मूर्तियां खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें