फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोगों को भाए रंग-बिरंगे गणेश-लक्ष्मी के सिक्के

Tue, 29 Oct 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 51 : रेलवे रोड पर दुकान में बर्तन खरीदती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
बहादुरगढ़। धनतेरस के लिए शहर का सराफा बाजार तैयार है। सोने-चांदी की मूर्तियों के साथ ही लक्ष्मी जी वाले चांदी के सिक्के आए हैं। रंग-बिरंगी चांदी की मूर्तियां हैं। वहीं, सोने-चांदी के भावों में तेजी के बाद भी त्योहार पर बंपर कारोबार का अनुमान है। वहीं, धनतेरस के लिए बर्तनों की दुकानें भी सज गई हैं।
विज्ञापन


धनतेरस पर सबसे ज्यादा सोने-चांदी के सिक्कों और बर्तनों की बिक्री होती है। इसके अलावा देवी-देवताओं की मूर्तियों की भी मांग रहती है। सोने-चांदी के सिक्कों में कंपनियों ने अलग-अलग डिजाइन पेश किए हैं। पुराने जमाने के दस, बीस, पचास पैसों के डिजाइन वाले चांदी के सिक्के हैं। चांदी की मूर्तियों में गणेश-लक्ष्मी, दुर्गा, राम दरबार की मांग है। डिमांड पर सोने के गणेश-लक्ष्मी, उल्लू, शंख भी बाजार में हैं। हल्की और भारी तरह की मूर्तियों की मांग है।
मेन बाजार के आभूषण कारोबारी जगदीश एलाबादी ने बताया कि सोने-चांदी के सिक्कों के अलावा मूर्तियों की अच्छी मांग है। धनतेरस के लिए बाजार में खासा उत्साह है। इस बार ज्वेलरी की भी मांग दिख रही है। कुंदन, टर्किश का नया कलेक्शन आया है। एंटीक, टेंपल ज्वेलरी भी ट्रेंड में है। उन्होंने बताया कि सोने-चादी के सिक्के और मूर्तियां सबसे ज्यादा बिकती हैं। बाजार में ग्राहक अच्छे दिख रहे हैं। सोना-चांदी के भाव तेज चल रहे हैं। हालांकि इसका बहुत असर नहीं है।
विज्ञापन




सजा बर्तन बाजार

धनतेरस के लिए बर्तन बाजार भी पूरी तरह सजकर तैयार है। दुकानदारों ने दुकानों को सजा दिया है। बाजार में बर्तनों की खनक व रौनक की वजह से व्यापारियों के चेहरे भी चमक रहे हैं। बर्तन भंडार के दुकानदार सुधीर जैन ने बताया कि आभूषण, कपड़ों के साथ बर्तनों के भी बाजार में चमक है। रेलवे रोड, नाहरा-नाहरी रोड, मेन बाजार समेत अन्य बाजारों में बर्तनों की दुकानों को सजा दिया गया है। तांबा-पीतल के पारंपरिक बर्तनों के साथ स्टील के हल्के और फैंसी लेजर प्रिंट के बर्तनों की भरमार है। उन्होंने बताया कि लेजर प्रिंट में कूकर, स्टील के किचन स्टैंड, कटोरे, ग्लास, थाली आदि की डिमांड है। लोग लगातार खरीदारी कर रहे हैं। दिवाली त्योहार ऐसा पर्व है, जिस पर लोग दिल खोलकर खरीदारी करते हैं। इस बार धनतेरस से पहले ही बाजार में रौनक छाई हुई है। धनतेरस के लिए भी बर्तनों की अभी से बुकिंग चल रही है।
विज्ञापन

-फोटो 51 : रेलवे रोड पर दुकान में बर्तन खरीदती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें