फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: हस्तशिल्प कला प्रदर्शनी में शिल्पकार व कलाकार दिखाएंगे हुनर

Sat, 04 Oct 2025 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-6 स्थित कम्यूनिटी सेंटर में 4 अक्तूबर को हस्तशिल्प, नाबार्ड राष्ट्रीय कला और शिल्प उत्सव सह प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस मेले का शुभारंभ शनिवार शाम चार बजे होगा। यह मेला 13 अक्तूबर तक चलेगा। देशभर के 11 राज्यों के 69 से ज्यादा शिल्पकार, बुनकर, कलाकार व स्वयं सहायता समूह से जुड़े किसान, महिलाएं समेत अन्य युवा अपनी कला का हुनर दिखाएंगे।
विज्ञापन

प्राचीन कारीगर एसोसिएशन व रूरल अर्बन डेवलपमेंट फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में नाबार्ड हरियाणा का विशेष सहयोग रहेगा।शुक्रवार को कम्यूनिटी सेंटर में कार्यक्रम को लेकर आयोजकों की पत्रकार वार्ता हुई।
नाबार्ड के डीडीएम अंकित दहिया, प्राचीन कारीगर एसोसिएशन के शिल्प गुरु राजेंद्र प्रसाद बोंदवाल, रूडफ से शिल्पकार सूर्यकांत बोंदवाल, डॉ. राजेंद्र जांगड़ा राष्ट्रपति अवार्डी चंद्रकांत बोंदवाल ने बताया कि बहादुरगढ़ में लगातार 11वीं बार इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेले में लोगों को हस्तशिल्प कलाकारों की प्रदर्शनी देखने को मिलेगी। वहीं नए कलाकारों को भी कला सीखने का मौका मिलेगा। मेले में लकड़ी, ब्रास, कांच, पेंटिंग, मिट्टी, जूट और कागज से बने उत्पाद लोगों को प्रभावित करेंगे। साथ ही ग्रामीण अंचल से जुड़े सेल्फ हेल्प ग्रुप भी इस प्रदर्शनी में हिस्सा लेंगे। पद्मश्री और शिल्पगुरु सहित कई अवार्डी इसमें भाग ले रहे हैं। सुबह दस बजे से रात 9 बजे तक यह आयोजन जारी रहेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें