फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: गौभक्तों ने गौशाला साल्हावास को एक करोड़ 52 लाख रुपये का दिया दान

Wed, 17 Jan 2024 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। दानवीर बल्ला 36 जाखड़ खाप के पांचवें सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन धूमधाम से हुआ। चार दिन तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में गोभक्तों ने रागिनी प्रतियोगिता का आनंद लेते हुए दिल खोलकर दान दिया। गोशाला के प्रधान रिटायर्ड एसीपी राजवीर सिंह जाखड़ ने बताया कि चार दिन तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रम में 40 गांवों के लोगों ने खूब दान दिया है। लोगों ने कुल एक करोड़ 52 लाख रुपये दान किए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री व झज्जर विधायक गीता भुक्कल तथा बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने भी अपनी श्रद्धा अनुसार दान देकर गौशाला का सहयोग किया। गौशाला में शामिल सभी क्षेत्र वासियों ने भरपूर दान दिया। अकेहडी मदनपुर से एक लाख 81 हजार 861 रुपये, मोहनबाडी ने 9 लाख 32 हजार 300 रुपये का दान दिया। साल्हावास से 7 लाख 92 हजार 916 रुपये तथा भूरावास से 5 लाख 15 हजार 100 रुपये दान स्वरूप मिले। जमालपुर से 4 लाख 65 हजार 900 रुपये मंदिर कमेटी व सहयोगी गांव झांसवा से 3 लाख 97 हजार 184 रुपये, झाडली बाजीतपुर से 3 लाख 63 हजार 222 अंबोली के ग्रामीणों ने 3 लाख 25 हजार 610 रुपये दान स्वरूप दिए। लडायन से 3 लाख 18 हजार 801 व मुंदसा गांव से 2 लाख 69 हजार 200 रुपये की राशि दान में दी गई।


जाखड़ खाप ने की नई पहल

जाखड़ खाप ने नई पहल की है कि लोग विवाह, शादी काज में कम खर्च कर गौशाला में कमरे बनवा रहे हैं। इसी कड़ी में हमामपुर के सोमवीर जाखड़ ने 7 लाख रुपये में स्टेज का निर्माण करवाया। वही मोहनबाड़ी के कर्नल रणबीर जाखड़ ने साढ़े छह लाख में एक कमरा व बरामदा अपने दादा मास्टर रामचंद्र जाखड़ की याद में बनवाया। पृथ्वी जाखड़ सुपुत्र मेजर सर्वजीत सिंह साल्हावास ने छह लाख रुपये में गौशाला के गेट का निर्माण करवाया। गौशाला की समस्त कमेटी और प्रधान राजवीर जाखड़ की तरफ से सभी दानवीरों का धन्यवाद किया। रिटायर्ड एसीपी राजबीर जाखड़ ने कहा कि क्षेत्र वासियों का इसी तरह सहयोग बना रहा तो वह दिन दूर नहीं जब साल्हावास गौशाला हरियाणा में नंबर एक पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें