फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: अलग-अलग स्थानों से युवती व महिला लापता

Wed, 17 Jan 2024 09:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से एक महिला व युवती लापता हो गई। परिजनों ने लाइनपार थाना में सूचना देकर लापता की तलाश की गुहार लगाई है। मूलरूप से बिहार हाल निवासी छोटूराम नगर शाबिर ने बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी सानिया प्रवीन 31 दिसंबर को बिना बताए घर से चली गई, मगर वापस नहीं लौटी। वह अपनी लड़की को हर संभावित स्थान के अलावा परिचितों व रिश्तेदारियों में तलाश कर चुका है। मगर उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस उसे तलाशने में मदद करे। उधर नई बस्ती से भी एक महिला लापता हो गई। नई बस्ती निवासी राजू कुमार ने बताया कि 12 दिसंबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे उसकी पत्नी शिवानी बगैर किसी को बताए घर से चली गई। मगर वापस नहीं लौटी। वह उसे अपने स्तर पर हर संभावित स्थान पर तलाश कर चुका है, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने दोनों ही मामलों में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर लापता की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें