फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पूजा सामग्री फेंकने के मामले में अर्जुन अवॉर्डी एसीपी दिनेश कुमार को अदालत का नोटिस

Fri, 07 Aug 2026 11:04 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़

सार

डीसीपी की जांच में शिकायतकर्ता की ओर से सौंपी गई पेन ड्राइव और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की गई। रिपोर्ट में किसी धार्मिक मूर्ति के जानबूझकर अपमान या अनादर का कृत्य नहीं करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
अर्जुन अवॉर्डी एसीपी दिनेश कुमार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहादुरगढ़ के बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान मूर्तियां और पूजा साम्रगी फेंकने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक विजेता एसीपी दिनेश कुमार को नोटिस भेजा है। एसीपी को इसका जवाब 18 अगस्त तक देना होगा।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर दिनेश के खिलाफ कश्मीरी कॉलोनी निवासी अधिवक्ता तरुण यादव ने 16 दिसंबर 2025 को अदालत में शिकायत दर्ज कराई थी। 29 अक्टूबर को उन्होंने पुलिस कमिश्नर, डीसीपी से शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। तरुण ने सबूत के तौर पेन ड्राइव भी सौंपी थी। वीडियो में कार्रवाई के दौरान एक दुकान के बाहर रखी टेबल गिरने से उस पर रखीं कुछ मूर्तियां गिरती दिखाई दे रही हैं।

डीसीपी की जांच में शिकायतकर्ता की ओर से सौंपी गई पेन ड्राइव और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की गई। रिपोर्ट में किसी धार्मिक मूर्ति के जानबूझकर अपमान या अनादर का कृत्य नहीं करने की बात कही गई है। दूसरे वीडियो को राधा स्वामी सत्संग के कार्यक्रम से संबंधित बताया गया है। रिपोर्ट में शिकायतकर्ता के आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कानूनी कार्रवाई न करने की सिफारिश की गई। मामले को लेकर एडवोकेट रोहित यादव ने बताया कि शिकायतकर्ता तरुण यादव ने एसीपी दिनेश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। 18 अगस्त को दिनेश कुमार के जवाब के बाद आगामी कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन


ये था मामला

अधिवक्ता तरुण यादव ने 29 अक्टूबर 2025 को एसीपी को दी लिखित शिकायत में बताया कि वह 28 अक्टूबर 2025 को दिल्ली–रोहतक रोड से गुजर रहे थे जहां एसीपी दिनेश कुमार को दोबारा ट्रैफिक का प्रभार सौंपने की मांग को लेकर प्रदर्शन हो रहा था। बाद में सोशल मीडिया पर एसीपी से जुड़े कई वीडियो देखने के दौरान एसीपी को पूजा सामग्री हटाते और फेंकने वाला वीडियो मिला।

पहले भी कार्रवाई को लेकर रह चर्चा में चुके हैं एसीपी

एसीपी दिनेश बहादुरगढ़ के पटेल नगर रोड पर सब्जी की रेहड़ी हटाने के लिए बुलडोजर चलाने के वीडियो को लेकर विवादों में आ चुके हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उनसे ट्रैफिक एसीपी का चार्ज वापस ले लिया गया था।

2008 में बीजिंग ओलंपिक में ले चुके हैं भाग

एसीपी दिनेश बॉक्सर भिवानी के गांव मिताथल के रहने वाले हैं। वे इंटरनेशनल बॉक्सर रहे हैं। 2008 के बीजिंग ओलिंपिक में भाग लिया था। इसके बाद 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीता। वह भीम व अर्जुन अवार्डी खेल कोटे से पहले एसआई भर्ती हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें