फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर में सड़क हादसे में दंपती की मौत: गाड़ी ने बाइक को सीधी मारी टक्कर, मोटरसाइकिल को दूर तक घसीटा

Mon, 30 Oct 2023 02:56 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

जानकारी के अनुसार मुन्डाहेडा गांव निवासी गौरी शंकर (60) अपनी पत्नी किरण (58) के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से झज्जर के लिए किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही वह कासनी-झज्जर रोड पर ड्रेन नंबर-8 के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही आर्टिगा गाड़ी ने बाइक को सीधी टककर मार दी।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासनी-झज्जर रोड पर ड्रेन नंबर-8 के पास आर्टिगा गाड़ी ने बाइक सवार दंपती को सीधी टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग दंपती की मौके पर मौत हो गई जबकि गाड़ी चालक घायल हो गया। गाड़ी में सवार अन्य मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुन्डाहेडा गांव निवासी गौरी शंकर (60) अपनी पत्नी किरण (58) के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से झज्जर के लिए किसी काम से आ रहे थे। जैसे ही वह कासनी-झज्जर रोड पर ड्रेन नंबर-8 के पास पहुंचे तो सामने से तेज रफ्तार से आ रही आर्टिगा गाड़ी ने बाइक को सीधी टककर मार दी। गाड़ी बाइक को काफी दूर तक घसीटती हुई ले गई।

इससे दंपती घायल हो गए। दोनों को आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस में मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे लोकेश शर्मा की शिकायत पर गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। इस हादसे में गाड़ी सवार मुकेश भी घायल हो गया। उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें