फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सुमित ने अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य

Mon, 30 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। हिन्द केसरी सोनू अखाड़े के पहलवान सुमित दलाल ने लगातार चौथी बार विश्व चैंपियनशिप में देश के लिए पदक हासिल किया है। अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप में सुमित ने कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन

सुमित ग्रीको रोमन स्पर्धा में भारत का पहला ऐसा पहलवान है जिसने अंडर 17, 20 और 23 विश्व चैम्पियनशिप में बैक टू बैक मेडल हासिल किए हैं। अल्बिनिया में हुई अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप में सुमित ने 60 किलो भार वर्ग में वेन्जुएला के पहलवान को 4-3 के अंतर से हराकर कांस्य पदक जीता है। सुमित ने ग्रीको रोमन स्पर्धा में देश का नाम रोशन किया है। बेहद प्रतिभाशाली पहलवान सुमित ने अंडर-23 में अपनी पहली कुश्ती मैक्सिको के पहलवान को 9-0 के अंतर से हराकर जीती थी। दूसरी कुश्ती में क्रिगीस्तान के पहलवान को 7-0 से हराया और तीसरी कुश्ती में अजरबैजान के पहलवान को 5-3 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। रशिया के पहलवान के साथ कड़े मुकाबले में सुमित को हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद हुए कांस्य पदक के मुकाबले में सुमित ने वेन्जुएला के पहलवान को हराकर भारत के नाम कांस्य पदक किया। सुमित की उपलब्धि से अखाड़े के पहलवान, कोच और परिजन बेहद खुश हैं। सुमित अल्बिनिया से लौटने के बाद सीधे नेशनल गेम्स में भाग लेगा। नेशनल गेम्स में मेडल हासिल कर अखाड़े में लौटने पर सुमित का जोरदार स्वागत किया जाएगा। सुमित ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेन्द्र को दिया है। अर्जुन अवार्डी पहलवान धर्मेन्द्र भी ग्रीको रोमन के स्टार पहलवान रहे हैं।सुमित को हिन्द केसरी पहलवान सोनू, कोच सुधीर दलाल, सेठी पहलवान, मुकेश कोच, अनुराग, रिंकू, पवन, कृष्ण, रामकिशन, बिल्लू ठेकेदार, राहुल फिजियो राजा टिटोली, विरेन्द्र, मंगत, सोनू, सुनील पहलवान रोहद, बलवान, प्रभु, कर्मबीर और काला मांडौठी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें