फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय पीजी कॉलेज में होगी चारों विधानसभा की मतणगना : डीसी

Wed, 20 Mar 2024 01:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। लोकसभा आम चुनाव 2024 निष्पक्ष व स्वतंत्र रूप से कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार चरणबद्ध तरीके से निर्धारित समय सीमा में नियमानुसार तैयारी की जा रही है। यह बात मंगलवार को लघु सचिवालय कांफ्रेंस हाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी शक्ति सिंह ने कही।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि झज्जर, रोहतक लोकसभा क्षेत्र का भाग है। जिला की मतदाता सूची में अभी तक 7 लाख 94 हजार 368 मतदाता शामिल हैं। इनमें 3 लाख 73 हजार 120 महिला, 4 लाख 21 हजार 235 पुरुष और 13 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। जिला में 23174 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं और 100 प्लस आयु के मतदाता 509 हैं। एक अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवक-युवती नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले तक अपना वोट बनवा सकते हैं। सुविधाजनक तरीके से मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए जिला के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में 796 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। आदर्श आचार संहिता की निष्पक्षता से अनुपालना कराने के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के साथ झज्जर में 25 मई को मतदान होगा। जिला की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना झज्जर के राजकीय पीजी महाविद्यालय झज्जर में होगी। इसके अलावा अब तक एक कंपनी मिल चुकी है। बाकी चुनाव के आसपास कंपनियां आएंगी। इस दौरान नगराधीश एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतल और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी सतीश कुमार मौजूद रहे।


कंट्राेल रूम किया स्थापित
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। जिला टोल फ्री नंबर है 1950 है। निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी , सुझाव या शिकायत इस नंबर से प्राप्त व दर्ज की जा सकती है। इसके अतिरिक्त सी विजिल एप पर भी निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायत दर्ज की जा सकती है। अब तक एक शिकायत मिली है, जो होर्डिग लगाने की थी। उसे दूर कर दिया गया है।
विज्ञापन


समिति का किया गया गठन
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मीडिया प्रसारण एवं निगरानी समिति गठित कर दी गई है। यह समिति पेड न्यूज, सोशल मीडिया व अन्य प्रचार सामग्री की निगरानी रखेगी। जिला स्तर पर विज्ञापन के लिए प्री-सर्टिफिकेट जारी करेगी। उन्होंने बताया कि राजनीतिक दलों को वाहन, साउंड, रैली स्थल आदि व अन्य किसी प्रकार की अनुमति के लिए सुविधा एप पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें