फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: काउंसिलिंंग शेड्यूल जारी, 4 चरणों में होंगे दाखिले

Sun, 23 Jun 2024 04:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भापड़ौदा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के जीआई इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि आईटीआई विभाग ने दाखिला के लिए काउंसिलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि विभाग द्वारा अब 25 जून कर दी गई है। दाखिला प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी।
विज्ञापन

जीआई इंचार्ज कृष्ण कुमार ने बताया कि पहली काउंसलिंग 28 जून से शुरू होकर 3 जुलाई तक चलेगी। पहली काउंसलिंग के लिए मेरिट लिस्ट 28 जून को जारी होगी। अभ्यर्थी संस्थान में मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। चयनित विद्यार्थी को उसकी सीट व व्यवसाय की सूचना उसके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर भी उपलब्ध हो जाएगी। इस मेरिट में चयनित अभ्यर्थी 28 जून से 2 जुलाई तक संस्थान में आकर अपना दाखिला करवा सकेंगे। दाखिले लेने के इच्छुक विद्यार्थी वेबसाइट एडमिशंस.आईटीआईहरियाणा.जीओवी.इन पर जानकारी ले सकते हैं। इस वेबसाइट पर दाखिले की अनुसूची, दाखिला लेने कि प्रक्रिया का ब्यौरा समेत संस्थान की सीटों की जानकारी भी उपलब्ध है।

9 ट्रेड में 284 सीटों पर होंगे दाखिले
इस बार भापड़ौदा संस्थान में 9 ट्रेडस में 284 सीटों पर दाखिले होंगे। आईटीआई में इंजीनियरिंग ट्रेड्स में लड़कियों के दाखिला लेने पर सरकार उन्हें 500 रूपये हर महीने प्रोत्साहन के रूप में देगी। भापड़ौदा संस्थान में कोपा व्यवसाय की एक यूनिट की सीटें एससीवीटी मोड़ की है व बाकि व्यवसायों की सभी सीटें एनसीवीटी मोड में है। आ
विज्ञापन


दाखिला लेते समय मूल प्रमाण पत्र करने होंगे प्रस्तुत
आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों के पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, फैमिली आईडी, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, ईमेल आईडी, दसवीं आधारित योग्यता प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, बैंक अकाउंट की कॉपी होना अनिवार्य है। आवेदन करते समय या दाखिले के लिए किसी विद्यार्थी को किसी कठिनाई का सामना करना पड़ता है तो वह संस्थान में हेल्प डेस्क पर उसका समाधान करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें