पंचायत को सम्बोधित करते जिला पार्षद संजय मुंडाहेड़ा। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। गांव मुंडाहेडा में सुसाइड नोट लिखकर लापता हुए और फिर पुलिस द्वारा खोज गए पार्षद संजय जांगड़ा प्रकरण में वीरवार को गांव में ओम की अध्यक्षता में पंचायत हुई।
इसमें काफी समय तक आरोप प्रत्यारोप चलते रहे। यहां संजय सिंह को भी बुलाया गया था और उनसे बात की गई। पंचायत में सुसाइड नोट लिखने पर पार्षद ने माफी मांगी है।
संजय सिंह मुंडाहेडा ने पंचायत के समक्ष कहा कि वे मानसिक तौर पर परेशान चल रहे थे, जिस कारण उन्होंने इस तरह का सुसाइड नोट लिख दिया।
उनको समझ ही नहीं आ रहा था कि वे क्या करें, क्योंकि वार्ड में विकास कार्य नहीं हो रहे थे। इस पर पंचायत के लोगों ने कहा कि उन्हें अपनी बात पंचायत या मौजूद लोगों के सामने रखनी चाहिए थी।
जो कार्य उन्होंने किया वह नहीं करना चाहिए था। इस पर पार्षद संजय सिंह ने ग्रामीणों से माफी मांगी। इसके बाद ग्रामीणों ने कहा कि गांव की तरफ से मौजूद लोग जिला परिषद चेयरमैन कप्तान सिंह से भी मिलेंगे और उनसे भी बातचीत करेंगे और यदि जरूरत पड़ी तो संजय सिंह को भी वहां पर बुलाया जाएगा।
संजय सिंह ने कहा कि उनके खिलाफ यदि किसी भी प्रकार का कोई आरोप लगता है तो लोग प्रूफ के साथ साबित करें।