फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खिलौना फैक्टरी में लगी आग, करोड़ों का माल जला

Thu, 23 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 68 : फैक्ट्री में लगी आग। संवाद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादुरगढ़। दिल्ली-रोहतक रोड स्थित रोहद के औद्योगिक क्षेत्र में प्ले ग्रो टॉयज नामक खिलौना फैक्टरी में बुधवार देर शाम को अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की फैक्टरी में रखा माल जलकर राख हो गया। फैक्टरी मालिक दिल्ली रोहिणी निवासी रोहित छाबड़ा को आर्थिक नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने के लिए आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों के साथ देर रात तक प्रयास करती रही। बहादुरगढ़ की दमकल गाड़ियों के अलावा झज्जर, खरखौदा और सांपला से भी टीम बुलानी पड़ी। फैक्टरी में रखे प्लास्टिक, रबड़ और अन्य ज्वलनशील सामग्री के कारण आग ने तेजी पकड़ी।
पुलिस मौके पर मौजूद रही, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फैक्टरी में आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। यह पहली बार नहीं है जब इस फैक्टरी में आग लगी हो। इससे पहले 6 मई 2025 को भी यहां आग लग चुकी थी। फैक्टरी मालिक ने बताया कि आग से उनका करोड़ों का माल जल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें