फोटो 53: पार्षदों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा करते भाजपा नेता दिनेश कौशिक।
बहादुरगढ़। शहर के विभिन्न वार्डों में हो रहे विकास कार्यों को लेकर पार्षदों, पार्षद प्रतिनिधियों व भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सेक्टर-2 स्थित भाजपा कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता भाजपा नेता व विधानसभा संयोजक दिनेश कौशिक ने की, जबकि चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी मुख्यतौर पर उपस्थित रहे। इसमें विकास कार्यों के साथ समस्याओं के प्रमुखता से समाधान को लेकर चर्चा हुई। बैठक में नगर परिषद कार्यकारी अभियंता संजय रोहिल्ला, एमई राजेश कौशिक, जेई नीरज के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
भाजपा नेता दिनेश कौशिक ने पार्षदों व अधिकारियों के साथ बहादुरगढ़ के विकास को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि आमजन अधिकारियों व पार्षदों के पास जो भी समस्या लेकर आते हैं, उसका प्रमुखता से समाधान किया जाए, ताकि आमजन को किसी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।
बैठक में पार्षदों ने दिनेश कौशिक के समक्ष दूषित पेजयल, गली निर्माण, नालों की सफाई व बिजली से संबंधित समस्याओं के बारे में अवगत कराया। समस्याओं को सुनने के बाद दिनेश कौशिक ने कहा कि जल्द ही संबंधित अधिकारियों से बात कर उक्त सभी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरसाती मौसम को देखते हुए शहर में सभी नालों की सफाई कार्य चल रहा है। इस मौके पर पार्षद अशोक शर्मा, पार्षद प्रवीन छिकारा, पार्षद राजेश मकड़ौली, पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा, पार्षद संदीप, पार्षद राजेश तंवर, हरिमोहन धाकरे, पवन रोहिल्ला, पार्षद अनिल सिंगल के अलावा अन्य वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।