फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 9 दुकानदारों पर 85 हजार रुपये का जुर्माना, 85 किलो प्लास्टिक जब्त

Thu, 05 Jun 2025 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 80: सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए टीम। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। सीजेएम एवं सचिव डीएलएसए विशाल के निर्देशानुसार नगर परिषद व एचएसपीसीबी (हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री के खिलाफ शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सर्वे कार्रवाई की। सर्वे के दौरान टीम ने सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले नौ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान काटे। पर्यावरण के लिए खतरनाक प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ की गई सर्वे कार्रवाई में 85 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया और साथ ही लगभग 85 किलोग्राम सिंगल यूज़ प्लास्टिक सामग्री जब्त की गई। यह जुर्माना नगर परिषद बहादुरगढ़ ने वसूला। यह अभियान संयुक्त रूप से एचएसवीपी के जेई सोनू और जेई नगर परिषद आकाश के नेतृत्व में चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें