फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड ट्रक का काटा चालान, एसएचओ पर रुपये मांगने का आरोप

विज्ञापन
---फोटो 18 : थाने में पहुंचे ट्रांसपोर्टर। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
ओवरलोड ट्रक के चालान कटने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ट्रांसपोर्टर ने पुलिस अधिकारी पर रुपये मांगने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का तर्क है कि ट्रक गलत दिशा से दौड़ रहे थे, इसलिए पकड़े गए। ओवरलोड पाए जाने पर आरटीओ ने चालान किए हैं। दरअसल, रोहतक-दिल्ली मार्ग (बाईपास) पर 15-16 जुलाई की रात को कुछ ट्रकों को पुलिस ने रुकवाया था। दो ट्रकों का वजन कराया गया तो वे ओवरलोड पाए गए थे। इस पर उक्त दोनों ट्रकों का आरटीओ की ओर से 57-57 हजार रुपये के चालान किए गए। इस मामले में अब एक ट्रांसपोर्टरों ने यातायात प्रभारी पर रुपये मांगने के आरोप लगाए हैं। खेड़का गुर्जर निवासी राकेश ने कहा है कि उसके ट्रक चलते हैं। 15-16 जुलाई की रात को बाईपास पर दो ट्रकों को रुकवाया गया। वहां एसएचओ बलवान भी थे, उन्होंने रुपयों की मांग की थी। रुपये नहीं दिए तो उन्होंने ट्रकों का वजन कराया। इसके बाद थाने में खड़ा कर दिया। दो दिन बाद 18 जुलाई की शाम को आरटीओ द्वारा चालान किए गए। ट्रांसपोर्टर ने कहा कि यदि पुलिस को जांच करनी थी तो कागजात की करनी चाहिए, दो दिन से ट्रकों को थाने में क्यों खड़ा रखा।
विज्ञापन

उधर, थाना प्रभारी बलवान सिंह ने कहा कि गलत दिशा से ट्रक जा रहे थे। जब रुकवाना चाहा तो नहीं रुके। इसके बाद पीछा करके पकड़े गए। गलती करने के बावजूद ट्रांसपोर्टर ने गलत व्यवहार किया, पुलिस के आगे तक अड़ गया था। जब भार कराया गया तो क्षमता (28 टन) से दोगुणा 54-54 टन पाया गया। ओवर लोड पाए जाने पर आरटीओ ने ही चालान किया है। आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। ट्रांसपोर्टर क्षमता के अनुरूप ही अपने वाहनों में माल लोड कराए। यदि कोई वाहन नियमों की अवहेलना करता मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
...............
ओवरलोड पाए जाने पर ही ट्रकों का चालान हुआ है। अपनी गलती छिपाने के लिए यूं तो लोग आरोप लगा ही देते हैं। यदि आरोप लगाने वाले व्यक्ति के पास कुछ पुख्ता है तो लाए, आवश्यक कार्रवाई जरूर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अजायब सिंह, डीएसपी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें