फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना बचाव के लिए टीके लगवाने वालों को करना पड़ रहा घंटों इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना से बचाव को लेकर टीकाकरण के प्रति लोगों का रुझान बढ़ता जा रहा है। शहर के सामान्य अस्पताल में टीकाकरण करवाने वाले लोगों की लंबी लाइन लगी दिखाई दे रही है। लोगों को लाइनों में खड़े होकर घंटों अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। लाइनों में खड़े होकर पहले रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है उसके बाद उन्हें टीके लगवाने पड़ रहे हैं। वहीं शनिवार को जिले में कोरोना संक्रमण कोई केस नहीं आया है, अब कुल 8 एक्टिव केस ही कोरोना के रह गए हैं। जिनमें से 3 कोरोना संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में हैं और पांच को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि प्रशासन कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर पूरी सक्रियता से कदम उठा रहा है। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में निरंतर वैक्सीनेशन प्रक्रिया को प्रभावी रूप से चलाया गया है । जिसके कारण लोगों में वैक्सीन लगवाने को लेकर पूरा उत्साह है। डीसी ने कहा कि अच्छी बात यह है कि वैक्सीनेशन को लेकर अब लोग जागरूक हो गए हैं और कोरोना नियमों का पालन करते हुए संक्रमण से बचाव में सहभागी बन रहे हैं। सभी के सहयोग से ही कोरोना संक्रमण चक्र पर अंकुश लग रहा है और झज्जर तेजी से कोरोना मुक्त होने की ओर अग्रसर है। जिले में रिकवरी रेट का आंकड़ा 98.25 प्रतिशत है। प्रशासन की ओर से स्वास्थ्य प्रबंधन में वैक्सीनेशन और सैंपलिंग पर फोकस किया गया है। जिलेभर में कोरोना महामारी के दौर में अभी तक कुल 18813 मरीज कोरोना संक्रमित हुए थे जिनमें से 18484 मरीज स्वास्थ्य सेवाएं लेते हुए अब पूर्ण रूप से स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें