फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 22 और मिले कोरोना पाजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में रविवार को 22 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। जबकि कई दिन पूर्व संक्रमित हुए दो लोग स्वस्थ घोषित किए गए। अब झज्जर जिले में कुल 486 पॉजिटिव केस हैं। इनमें से 326 स्वस्थ हो गए और 4 की मौत के बाद अब 156 पॉजिटिव केस एक्टिव हैं। स्वस्थ होने वालों में एक व्यक्ति पटेलनगर से और एक युवक सेक्टर-6 से हैं।
विज्ञापन

रविवार को संक्रमित पाई गई कबीर कॉलोनी डीघल की 19 वर्षीय छात्रा व 17 वर्षीय छात्र, आस्कर अस्पताल में कार्यरत झज्जर के फोर्टपुरा निवासी 30 वर्षीय युवक, सेक्टर-6 बहादुरगढ़ की 29 वर्षीय अध्यापिका, यहीं की निवासी एसजीटी मेडिकल कालेज गुरुग्राम की 30 वर्षीय डाक्टर, दयानंद नगर की गली नंबर-1 के निवासी 31 वर्षीय प्राइवेट कर्मचारी, गांव दहकोरा निवासी 16 वर्षीय छात्र, गांव मुबारिकपुर के 21 वर्षीय छात्र, विकासनगर लाइन पार के 45 वर्षीय व्यक्ति, विकास नगर की 32 वर्षीय महिला, शंकर गार्डन की गली नंबर-1 का फार्मा छात्रा, सेक्टर-9 निवासी 35 वर्षीय पुलिस सब इंस्पेक्टर, सुभाषनगर झज्जर के 66 वर्षीय व्यक्ति, 66 वर्षीय गृहिणी व 14 वर्षीय छात्रा के अलावा गांव माजरी निवासी 30 वर्षीय सरकारी कर्मचारी को घरों में ही आइसोलेट किया गया है।
रविवार को संक्रमित मिले छिकारा कॉलोनी बहादुरगढ़ के 33 वर्षीय युवक, को पीडीएम अस्पताल में, लाइनपार के इंदिरा पार्क निवासी एयर इंडिया के 26 वर्षीय कर्मचारी को दिल्ली के आईबीटी होटल में, पार्क अस्पताल में कार्यरत परनाला निवासी 26 वर्षीय युवक को पार्क अस्पताल में, रेलवे पुलिस फोर्स में कार्यरत लडरावण निवासी 55 वर्षीय व्यक्ति को एसडीएच बहादुरगढ़ में, कच्चा बाग बहादुरगढ़ की 19 वर्षीय गृहिणी को पीडीएम अस्पताल में और गली नंबर-1 शंकर गार्डन की 45 वर्षीय गृहिणी को पीजीआई रोहतक में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

कुल 78 हैं अस्पतालों में
रविवार को जिले का रिकवरी रेट शनिवार के मुकाबले घटकर 67.1 प्रतिशत रहा। जिला स्वास्थ्य विभाग ने रविवार तक जिले के 13234 लोगों की कोरोना जांच कराई। जिनमें से 481 की रिपोर्ट पॉजिटिव और 12389 की निगेटिव आई। जबकि 364 नमूनों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अब तक केवल 271 लोग अस्पतालों में आइसोलेट किए गए और 215 लोगों को होम आइसोलेट किया गया। फिलहाल कुल एक्टिव 156 में से 78 पेशेंट अस्पतालों में भर्ती हैं और 78 को उनके घरों में ही आइसोलेट किया गया है। कुल 326 लोग ठीक हो चुके हैं और चार की मौत हो गई।
पॉजिटिविटी रेट 3.6
सीएमओ डॉ. संजय दहिया ने बताया कि रविवार को जिले का सैंपल पॉजिटिविटी रेट 3.6 फीसदी रहा। मृत्यु दर 0.8 प्रतिशत है। टेस्टिंग रेशो बढ़कर एक लाख लोगों पर 1202 हो गया। अब तक जिले के 71682 लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। अब तक 6549 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया, जिनमें से 5660 लोग सर्विलांस अवधि पूरी कर चुके हैं और 889 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले के 13603 लोग अपने मोबाइल फोन में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कर चुके हैं। अब केस डबल होने के समय की दर 20 दिन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें