फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई के 14 दिनों में कोरोना संक्रमितों तोड़ा रिकार्ड, मिले 4558 केस

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। मई में कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारता जा रहा है। केवल मई के 14 दिन के संक्रमितों के आंकड़ों को देखा जाए तो इतने संक्रमित किसी भी माह में नहीं मिले हैं। इन 14 दिनों में 4550 कोरोना संक्रमित लोग मिल चुके हैं, जबकि मई के 17 दिन अभी शेष बचे हुए हैं। संक्रमितों के में निरंतर बढ़ोतरी होती जा रही है। बुधवार का दिन ऐसा आया था कि संक्रमित 200 से कम मिले हैं। इसके अलावा आंकड़ा 250 से ऊपर रहा है। हर रोज काफी संख्या में संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। इस बार शहरी क्षेत्र के बजाय ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसारता जा रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची में 258 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से शहरी क्षेत्र के मात्र 58 और ग्रामीण क्षेत्र के 200 कोरोना संक्रमित लोग पाए गए हैं। वहीं इस बार 45 वर्ष से ऊपर की उम्र के लोग संक्रमित कम हो रहे हैं और उसके नीचे की उम्र के युवा काफी संख्या में संक्रमित होते जा रहे हैं। वहीं मौत के आंकड़ों में भी निरंतर इजाफा होता जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना संक्रमण से शुक्रवार को तीन लोगों की मौत रिकॉर्ड में दिखाई गई है। इसके साथ ही इनकी संख्या बढ़कर 155 हो गई है। जिले मे संक्रमितों का आंकड़ा 14348 पहुंच चुका है। जिले में अब तक 12982 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। शुक्रवार को भी 345 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। रिकवरी रेट 90.5 प्रतिशत रहा है। फिलहाल तक 1211 सक्रिय केस बचे हैं। इनमें से 105 को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 1106 को घर पर होम आइसोलेशन में रखते हुए इलाज दिया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्र में जुटी 271 टीम
ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण फैलाव को रोकने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी रूप से जरूरतमंद तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ जिले में 271 ग्राम स्तर टीम व 29 मुख्यालय स्तरीय टीम का गठन किया गया है। जो निरंतर कार्य में जुटी हुई हैं। 26 विशेष सैंपलिंग टीम जिले के हॉट स्पॉट एरिया को कवर कर रही हैं। जिले के 18 हॉट स्पॉट गांवों में कोरोना रोकथाम की दिशा में किया जा रहा सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। प्रारंभिक चरण में जिले में अभी तक कुल 43 हॉट स्पॉट गांव लिए गए हैं जहां पंचायत एवं विकास विभाग की ओर से ग्रामीण स्तर पर आइसोलेशन सेंटर बनाए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आइसोलेट मरीज के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

14 दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
9 मई 321
10 मई 281
11 मई 409
12 मई 181
13 मई 418
14 मई 258
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने बारे चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए विभाग व प्रशासन की टीमें निरंतर प्रयास कर रही हैं।गांवों में कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाई गई है। गांवों में आइसोलेशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अब टीमों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। कोरोना संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में किट उपलब्ध करवा कर उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें