फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैक फंगस : स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों को किया सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना से साथ ब्लैक फंगस भी जानलेवा बीमारी है। झज्जर के सामान्य अस्पताल में फिलहाल तक ब्लैक फंगस का कोई मामला तो नहीं आया है, लेकिन विभाग ने चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया है। नेत्र रोग, नाक, कान व गला रोग विशेषज्ञों को कहा गया है कि अगर ब्लैक फंगस का कोई मरीज पाया जाता है तो तुरंत इलाज के साथ-साथ विभाग के अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी जाए। संक्रमण की दूसरी लहर से अभी लोगों को राहत मिली भी नहीं है कि अब एक और खतरा सामने आकर खड़ा हो गया है। कोरोना महामारी के बीच एक नए जानलेवा रोग ने दस्तक दी है। लोगों की जान का दुश्मन बन रही इस बीमारी का नाम म्यूकोरमाइसिस है, जिसे ब्लैक फंगस कहा जा रहा है। यह बीमारी प्रदेश में पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नुपुर का कहना है कि ब्लैक फंगस इंफेक्शन से जुड़ी बीमारी है। यह बीमारी एक तरह के फंगस या फफूंद से फैलती है। फंगस के समूह वातावरण में प्राकृतिक रूप से मौजूद होते हैं। आमतौर पर इनसे कोई खतरा नहीं है, लेकिन अगर शरीर का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर हो, तो ये जानलेवा साबित हो जाते हैं। शुगर के मरीज इस बीमारी के ज्यादा-ज्यादा शिकार होते हैं। इस रोग में आंख की नसों के पास फंगस इंफेक्शन जमा हो जाता है, जो सेंट्रल रेटिनल आर्टरी का ब्लड फ्लो बंद कर देता है। इसकी वजह से आंखों की रोशनी चली जाती है। झज्जर के अस्पताल में तो कोई इस प्रकार का मरीज नहीं आया है। लेकिन कोरोना संक्रमित मरीज या कोरोना से स्वस्थ हुए कुछ मरीजों में ब्लैक फंगस इंफेक्शन अन्य स्थानों पर मरीजों में देखा गया है।
ब्लैक फंगस के लक्षण
उनका कहना है कि इसके लक्षणों की बात करें तो इस रोग में अभी तक सिर में बहुत ज्यादा दर्द, आंखों का लाल हो जाना, आंखों से पानी आना, आंखों के मूवमेंट का बंद हो जाना व इस बीमारी के लक्षणों में नाक जाम होना, आंखों और गालों पर सूजन या पूरा चेहरा की फूल जाना, नाक पर काली पपड़ी जमने लगना और बुखार भी इसके लक्षण हैं।
विज्ञापन

सावधानी ही बचाव का सशक्त माध्यम : डॉ. मीनू
झज्जर नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. मीनू का कहना है कि सावधानी ही बचाव का सशक्त माध्यम है। ऐसे में कोरोना वायरस विभिन्न लक्षणों के साथ शरीर को नुकसान पहुंचा रहा है। सावधानीपूर्वक रहते हुए लोगों को नेत्र संक्रमण से बचाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में ब्लैक फंगस के रूप में आंखों को नुकसान पहुंचने का खतरा बना रहता है ऐसे में लोगों को चाहिए कि वे सफाई पर ध्यान दें। आंखों को नियमित पानी से साफ करते हुए शरीर का पूरा ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित होने वालों को ब्लैक फंगस से अत्यंत सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आंखों में किसी भी रूप से परेशानी लगे तो तुरंत प्रभाव से नेत्र रोग विशेषज्ञ से सलाह लेते हुए समाधान की दिशा में कदम उठाए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें