झज्जर। कई दिनों के बाद कोरोना संक्रमण का ग्राफ बुधवार को जहां 200 से नीचे आया था। वहीं वीरवर को यह एक बार फिर से 400 पार कर गया है। वीरवार को मिले 418 कोरोना संक्रमितों में से 314 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के हैं। इनमें पाटौदा, दुबलधन, बेरी, डीघल, मुकंदपुर, जसोर खेड़ी, बहु आदि गांवों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित शामिल हैं।
वीरवार को अब तक के सबसे अधिक संक्रमितों ने कोरोना को हराया है। वीरवार को 506 कोरोना संक्रमित ठीक हुए हैं। जबकि 4 लोगों की मौत भी संक्रमण की वजह से हुई है। मौत का आंकड़ा बढ़कर 152 पहुंच गया है।
इस बार शहरी क्षेत्र के बजाए ग्रामीण क्षेत्र में बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। वीरवार को मिले कोरोना संक्रमितों में से 104 कोरोना संक्रमित शहरी क्षेत्र से हैं। प्रशासन की तरफ से भी ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्र में ही आइसोलेशन सेंटर स्थापित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गांवों 10 या इससे अधिक कोरोना संक्रमण वाले गांवों को हॉट स्पॉट बनाया जा रहा है। जिले में फिलहाल तक संक्रमितों का आंकड़ा वीरवार को 14090 पहुंच गया है, वहीं इनमें से 12633 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो जिले का पॉजिटिविटी रेट वीरवार को 4.49 फीसदी है, जबकि रिकवरी रेट 89.7 प्रतिशत है। मृत्यु के आंकड़े को देखा जाए तो जिले में अब तक 152 लोगों को मृतकों की सूची में शामिल किया गया है और मृत्यु दर 1.08 प्रतिशत पहुंच गई है। जिले में फिलहाल 1305 सक्रिय केस बचे हुए हैं, इनमें से 102 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। जबकि 1203 लोगों को हो आइसोलेशन में रखते घर पर ही स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से इलाज मुहैया करवाया जा रहा है।
---
13 दिन में मिले कोरोना संक्रमित
तिथि संक्रमित
1 मई 263
2 मई 265
3 मई 290
4 मई 451
5 मई 315
6 मई 404
7 मई 326
8 मई 368
9 मई 321
10 मई 281
11 मई 409
12 मई 181
13 मई 418
---------------
- जिले के विभिन्न अस्पतालों में खाली बेड की संख्या - करीब 240
- कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ के उठाने बारे के लिए चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
वर्जन
क्षेत्र में कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग बढ़ाई गई है। 10 या 19 से अधिक केस जिस गांव में भी मिल रहे हैं। वहां पर हॉट स्पॉट गांव घोषित किया जा रहा है। गांवों में आइसोलेशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अब टीमों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में किट उपलब्ध करवा कर उनकी जांच की जा रही है। लोगों से आह्वान है कि वे नियमों का पालन करें और घरों में रहें।
- डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर।