फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों ने तीन पेट्रोल पंपों से 87 हजार रुपये लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। कोरोना महामारी के कारण जिलेभर में पुलिस ने नाकेबंदी की हुई है। रात्रि कर्फ्यू भी लगाया गया है। पुलिस सड़कों पर तैनात है। उसके बावजूद बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 20 मिनट के अंदर तीन पेट्रोल पंपों पर हथियारों के बल पर लूटपाट की। बदमाश वहां कार्यरत कर्मियों के साथ मारपीट करते हुए करीब 87500 रुपये लूट ले गए। इस दौरान उन्होंने एक पेट्रोल पंप पर लूट का प्रयास किया, लेकिन वे कामयाब नही हो पाए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हे। जब मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को मिली तो एसपी राजेश दुग्गल मौके पर पहुंचे और साल्हावास पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी झाड़ली के क्षेत्र में स्थित तीन पेट्रोल पंपों पर बुधवार की मध्यरात्रि दोनों बदमाश बाइक पर सवार होकर आए। दोनों ने मुंह पर रुमाल बांधा और हेलमेट लगाया हुआ था। बदमाशों ने हथियारों के बल पर मारपीट करके लूटपाट करने के लिए पहले सरती पेट्रोल पंप झाड़ली से कर्मचारी मनोज के साथ मारपीट कर 7500 रुपये, उसके बाद शिवा पेट्रोल पंप सासरौली से करीब 20 हजार रुपये व मोबाइल, फिर संता पेट्रोल पंप सासरौली से करीब 60 हजार रुपये व मोबाइल ले गए। उसके बाद बदमाशों ने मान पेट्रोल पंप रूडियावास पर लूट का प्रयास किया, लेकिन वारदात को अंजाम देने में कामयाब नहीं हो पाए। पुलिस वारदात को सुलझाने के लिए आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ साइबर सेल की मदद ले रही है।
- एक किलोमीटर दूरी पर है नाका व पुलिस चौकी
झाड़ली गांव के पेट्रोल पंप से एक किलोमाटर दूरी पर झाड़ली की पुलिस चौकी है, जबकि सौसरोली गांव के दोनों पेट्रोल पंपों के बीच में सासरौली में पुलिस का नाका भी है। उसके बाद भी आरोपी एक के बाद एक वारदात को अंजाम देते चले गए। जबकि पेट्रोल पंप छीने गए दोनों मोबाइल मातहेल की बणी में फेंक दिए। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से इनकों बरामद किया। वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश दुग्गल स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया गया। अलग-अलग तीनों पेट्रोल पंपों पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लेते हुए उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मियों व अन्य व्यक्तियों से बातचीत करके वारदात के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने मौका पर ही पुलिस अधिकारियों को उपरोक्त तीनों मामलों की गहनता से जांच पड़ताल करने व मामलों के आरोपियों का पता लगा कर उनको जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक साल्हावास निरीक्षक रामकरण ने बताया कि पुलिस चौकी झाड़ली एरिया के अलग-अलग स्थानों पर स्थित पेट्रोल पम्पों पर गत रात्रि को एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात युवकों ने हथियारों के बल पर पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ मारपीट करके वहां से नगद राशि की छीनाझपटी व लूटपाट करने की वारदात को अंजाम दिया था। एसपी राजेश दुग्गल के साथ उप पुलिस अधीक्षक झज्जर नरेश कुमार, सीआईए झज्जर के प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, सीआईए प्रथम बहादुरगढ़ के प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार, एफएसएल व साइबर सेल की टीमें तथा अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। उपरोक्त मामलों को जल्द से जल्द सुलझाने के लिए सीआईए व साइबर सेल की मदद भी ली जा रही है। स्थानीय पुलिस उपरोक्त मामलों को सुलझाने के लिए सीसीटीवी फुटेज में अन्य साक्ष्यों को एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
एसपी राजेश दुगल के निर्देश पर गठित की गई टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें