फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक दिन में मिले 81 संक्रमित, एक की मौत

विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। साथ-साथ मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। शुक्रवार को 15 महिलाओं, 12 विद्यार्थियों, तीन किसानों व दो शिक्षकों सहित 81 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं जिले में 24 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। फिलहाल एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 329 हो गई है।
विज्ञापन

दो दिनों में दो लोगों की मौत
जिले में कोरोना संक्रमण के कारण मौत के आंकड़ों में इजाफा होकर 104 पहुंच गया है। 16 जनवरी के बाद एक बाद फिर से कोरोना संक्रमण से मौत होने का सिलसिला शुरू हो गया है। दो दिन में दो लोग कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। वीरवार व शुक्रवार को एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
- आठवीं तक के स्कूल बंद करने की घोषणा
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री की ओर से आठवीं तक के स्कूलों को 30 अप्रैल तक बंद करने की घोषणा कर दी गई है। हालांकि इस संबंध में फिलहाल तक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास लिखित आदेश नहीं पहुंचे हैं। लेकिन विभाग के अधिकारी यह बात अवश्य कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री ने घोषणा कर दी है तो स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं बंद रहेंगी।
विज्ञापन

- अनाज मंडी में बरती जा रही लापरवाही
शहर की अनाज मंडी में भी पूरी तरह से नियमों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है। शुक्रवार को अधिकारियों की टीम के साथ जब अतिरिक्त उपायुक्त अनाज मंडी में पहुंचे तो उनके सामने अपनी शिकायत रखने वाले आढ़ती व किसान न तो सोशल डिस्टेंस का पालन कर रहे थे और न ही मास्क का प्रयोग कर रहे थे।
- किस दिन कितने मिले कोरोना संक्रमित
तिथि कोरोना संक्रमित
एक अप्रैल -19
दो अप्रैल - 25
तीन अप्रैल- 26
चार अप्रैल - 39
पांच अप्रैल - 21
छह अप्रैल - 56
सात अप्रैल - 47
आठ अप्रैल - 53
नौ अप्रैल - 81
28 संक्रमितों को कराया अस्पतालों में भर्ती
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 28 लोगों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती किया गया है, जबकि 301 लोगों को उनके घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। संक्रमितों की संख्या 6416 पहुंच गई है। जबकि 5983 लोगों ने कोरोना की जंग जीती है। फिलहाल जिले में बड़ी तेजी से टीकाकरण अभियान भी चलाया जा रहा है। करीब 67 हजार लोगों को कोरोना बचाव के टीके लगाए जा चुके हैं। हर सोमवार को मेगा टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं।
- 1296 को रिपोर्ट का इंतजार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गठित की गई टीमें अब कोरोना की जांच के लिए सैंपलिंग के साथ-साथ कोरोना के टीके भी लगा रही हैं। वहीं लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक भी कर रही हैं। जिले में फिलहाल 1296 लोगों को कोरोना जांच के बाद रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिले में 348616 लोगों में से 340735 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
लोग लापरवाही बरतते हुए घरों से निकल रहे हैं, जिससे कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से बढ़ रहा है। सबसे पहले लोगों को सावधानी बरतनी होगी। इससे अपने आप के साथ-साथ परिवार को भी कोरोना से बचाया जा सके। लोगों को टीकाकरण के लिए और अधिक तेजी से आगे आना चाहिए।
विज्ञापन

- डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
मुख्यमंत्री की ओर आठवीं तक के स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। फिलहाल तक इस संबंध में लिखित रूप में आदेश नहीं आए हैं।
- बीपी राणा, जिला शिक्षा अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें