फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

217 कोरोना संक्रमित मिले, छह शवों का नगर परिषद ने किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। वहीं कोरोना से जिन लोगों की मौत हो रही है। उनके शव भी एंबुलेंस से अस्पतालों से सीधे श्मशान भूमि में लाए जा रहे हैं। रविवार को शाम सात बजे तक छह लोगों के शव झज्जर की श्मशान भूमि में पहुंच चुके थे। जिनका अंतिम संस्कार नगर परिषद की तरफ से किया गया है।
विज्ञापन

रविवार को विभाग की तरफ से जारी किए गए बुलेटिन में एक भी मौत को नहीं दर्शाया गया था। जिन लोगों की मौत हुई है उनके परिजनों को भी दूर खड़ा किया गया था। नगर परिषद के कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर शवों का अंतिम संस्कार किया है। रविवार को विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार जिले में 217 नए कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं। इनमें 29 विद्यार्थी, 4 शिक्षक व 14 किसान शामिल हैं।
जिले में कुल 8687 कोरोना के मरीज मिले हैं। उनमें से 7482 मरीज ठीक हो चुके हैं। रविवार को होम आइसोलेशन में रहकर कोरोना से 146 कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। जिले में रविवार को कोरोना के 217 नए केस आए हैं। रविवार को रिकवरी रेट 86.1 प्रतिशत रही। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कारण मृत्यु दर 1.24 प्रतिशत है। इस समय झज्जर जिले में अब 1097 सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन

सैंपलिंग और टेस्टिंग
1. रविवार को 990 टेस्ट जिले के विभिन्न अस्पतालों में किए हैं।
2. 843 आरटीपीसीआर के माध्यम से किए हैं और आरएटीआई माध्यम से 147 सैंपल लिए।
3 एक प्राइवेट टेस्टिंग लैब वर्ल्ड मेडिकल कॉलेज गिरावड, झज्जर में कार्यरत है।
4. कांट्रेक्ट ट्रेसिंग से सैंपल लिए जा रहे हैं।
होम आइसोलशन
1. होम आइसोलेशन में मौजूद कोरोना संक्रमित से दूरभाष पर रोजाना नियंत्रण कक्ष से कम से कम एक बार संपर्क किया जा रहा है।
2. शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट की होम डिलीवरी स्वास्थ्य व आयुष विभाग के माध्यम से दी जा रही है।
- कोविड केयर सेंटर्स:
1. झज्जर जिला में कुल 6 डेडिकेटिड कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। जिनमें 329 आइसोलेशन बेड्स संक्रमित रोगी के लिए, ऑक्सिजन बेड्स 131, 13 वेंटिलेटर बेड्स बनाए गए हैं।
2. झज्जर जिले में कुल 12 डेडिकेटिड कोविड हेल्थ सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 252 आइसोलेशन बेड्स संक्रमित रोगी के लिए, ऑक्सिजन बेड्स 106, 13 वेंटिलेटर बेड्स हैं।
3. जिले में कुल 11 डेडिकेटिड कोविड केयर सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें 403 आइसोलेशन बेड्स संक्रमित रोगी के लिए बनाए गए हैं।
4 सभी कोविड केयर सेंटर्स में रहने वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध करवाई जा रही है।
- रेमडेसिविर और आक्सीजन की उपलब्धता
1. झज्जर जिले में 20 रेमिडेसिविर इंजेक्शन प्राप्त हुई हैं।
2. जिले में प्रतिदिन 5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
- टीकाकरण
1. झज्जर जिला के सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त टीकाकरण किया जा रहा है।
2. पहली मई से 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण योजनाबद्ध तरीके से शुरू कर दिया जायेगा। 18 वर्ष से 44 वर्ष तक की आयु के लोगों को कोरोना का टीका मुफ्त लगेगा।
3. अब तक झज्जर जिला में स्वास्थ्यकर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स, वरिष्ठ नागरिक एवं 45 वर्ष से अधिक आयु के 1,31,173 लोगों का टीकाकरण हो चुका है।
झज्जर प्रशासन का लक्ष्य
1. किसी भी कीमत पर संक्रमण की चेन को तोड़ना।
2. कोरोना की पॅाजिटिविटी दर में कमी लाना।
3 अस्पतालों मे भर्ती होने वाले लोगों की संख्या घटाने के लिए संभव प्रयास करना।
4 होम आइसोलेशन और कोविड केयर सेंटर में ही लोगों को स्वस्थ करना।
5 जहां जरूरी है, वहां सख्ती बढाकर लोगों की अनावश्यक मूवमेंट बंद करना।
6 आपदा की इस घडी में कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करना।
कोरोना कर्फ्यू के नियम
जिले में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी कार्यालय 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित किए जा रहे हैं। रात्रि 10 बजे से सुबह 5 बजे तक कोरोना नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। शाम 6 बजे से भीड़भाड़ वाले सभी बाजारों को बंद करने के आदेश हैं। वहीं दूध, किरयाने, फल-सब्जी व मेडिकल स्टोर की दुकानें ही शाम 8 बजे के बाद खुल सकती हैं। दाह संस्कार पर 20 लोगों को एकत्रित होने की ही अनुमति दी गई है। सभी प्रकार के आयोजनों में 50 लोगों तक को एकत्रित होने की अनुमति दी गई है। सभी शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र और क्रेच 31 मई तक बंद किए गए हैं।
------------
वर्जन
झज्जर जिले में एनसीआर क्षेत्र के जिलों व दिल्ली के मरीज भी भर्ती किए गए हैं। जिन कोरोना संक्रमितों की झज्जर जिला में काउंटिंग हैं और उनकी मौत होती है तो उनकी गणना जिले में होती है। लोगों से कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। - डॉ. संजय दहिया, सीएमओ, झज्जर।
विज्ञापन

वर्जन
रविवार को नगर परिषद की तरफ से झज्जर की श्मशान भूमि में नप के कर्मचारियों ने शाम तक छह शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
- अरुण नांदल, ईओ, नगर परिषद, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें