फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादी-पोती सहित 20 लोगों ने कोरोना को दी मात, लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बुधवार का दिन बहादुरगढ़ के लिए काफी राहत भरा रहा। पीजीआई रोहतक से देर शाम 20 लोगों के ठीक होने की रिपोर्ट आई। इनमें 18 लोग पीजीआई से घर लौट आए। जबकि कई दिन पहले संक्रमित होने के बाद होम आइसोलेशन में रखी गई विवेकानंद नगर निवासी दादी-पोती की कोरोना जांच रिपोर्ट भी बुधवार को निगेटिव आई।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण होने पर पीजीआई रोहतक में भर्ती कराए गए बहादुरगढ़ के 18 लोगों की जांच रिपोर्ट बुधवार को निगेटिव आई। जिस पर सभी को छुट्टी दे गई और वे अपने घर लौट आए। इनमें करीब सभी सब्जी मंडी से जुड़े लोग हैं। विवेकानंद नगर निवासी दादी-पोती को मिलाकर बुधवार को ठीक होने वालों की संख्या 20 हो गई है। जबकि शुरू से अब तक जिले के कुल 92 लोग संक्रमित हुए थे। जिनमें से बाकी के ठीक होने के बाद अब जिले में कुल 11 एक्टिव केस रह गए हैं।
दिल्ली के एक निजी अस्पताल में फार्मासिस्ट विवेकानंद नगर निवासी युवक हर रोज अपने घर से दिल्ली स्थित अस्पताल जाते था। इस बीच खांसी-बुखार की शिकायत हुई तो उन्होंने अपनी कोरोना जांच कराई, जो पॉजिटिव आई। पीजीआई रोहतक में इलाज से वह ठीक होकर घर लौट आए। लेकिन उनकी पत्नी और पिता भी संक्रमित हो गए। उन्हें भी पीजीआई में भर्ती करवाया गया। उसके कुछ रोज बाद फार्मासिस्ट की मां और बेटी को संक्रमण हो गया। लेकिन घर की परिस्थितियों की वजह से उनके अपने अनुरोध पर उन्हें दवा लेने और होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया। बुधवार को फार्मासिस्ट की मां और बेटी की जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई।
विज्ञापन

इन 20 मरीजों के संक्रमण मुक्त होने के बाद झज्जर जिले में अब 11 एक्टिव केस रह गए हैं। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पूनिया ने बताया कि बुधवार शाम तक जिले के 3800 लोगों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए लैब में भेजे गए। जिनमें 3673 की रिपोर्ट निगेटिव आई। सैंपल पाजिटिविटी रेट 2.4 फीसदी रहा। सीएमओ डा. पूनिया का कहना है कि जिले के बाकी 11 लोग भी जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे।
कैंसर पीड़िता को भी नहीं है कोरोना
शहर के वार्ड-18 की कालोनी धर्मविहार की निवासी कैंसर पीड़ित की दूसरी कोरोना जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। इससे पहले दिल्ली में हुए टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। दिल्ली से पॉजिटिव रिपोर्ट आने की सूचना मिलते ही नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ की टीम ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था और उनके परिजनों की भी कोरोना जांच की गई थी। सौभाग्य से सभी परिजनों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें