फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार एक दिन में कोरोना से 12 मौत, मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 201

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। जिले में जिस तरह से कोरोना संक्रमण फैल रहा है, अब उस गति से मौत का आंकड़ा भी बढ़ने लगा है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पहली बार 12 लोगों की कोरोना से मौत दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 201 पहुंच गया है। जिले में फिलहाल तक 1128 सक्रिय केस हैं। इनमें से ग्रामीण के 891 और शहरी क्षेत्र के 237 मरीज शामिल हैं। वीरवार को मिले 280 संक्रमितों में से 185 ग्रामीण व 95 शहरी क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पॉजिटिविटी रेट को देखा जाए तो ग्रामीण क्षेत्र में 13.88 प्रतिशत व शहरी क्षेत्र में 15.08 प्रतिशत है। जिले में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों कोरोना संक्रिमितों के लिए 1241 बेड आरक्षित रखे गए हैं। इनमें से फिलहाल तक 415 पदों पर मरीज भर्ती किए गए हैं, जबकि 826 बेड फिलहाल तक खाली हैं।
- 249 लोगों को कराए ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार वीरवार को 444 लोगों ने ऑक्सीजन सिलिंडर की डिमांड की थी। इसमें 191 लोगों के आवेदन विभाग की तरफ से रद्द कर दिए गए हैं। जबकि 249 लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा दिए गए हैं। फिलहाल चार लोगों को ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराए जाने बाकी हैं।
विज्ञापन

- 102 बनाए आइसोलेशन सेंटर
जिले में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए प्रशासन ने ग्रामीण क्षेत्र में 102 आइसोलेशन सेंटर बनाए गए हैं। इनमें विभाग की तरफ से आइसोलेशन केंद्रों में 754 बेड उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें से फिलहाल पांच मरीज आइसोलेशन सेंटर की सुविधा ले रहे हैं। इनमें उन मरीजों को भर्ती किया जा रहा है जिनके पास घरों में होम आइसोलेशन की सुविधा नहीं है।
- रिकवरी रेट पहुंचा 92 प्रतिशत
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले भर में टीकाकरण और टेस्टिंग अभियान जोरों पर चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के टीकाकरण केंद्रों पर निशुल्क कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि उपायुक्त जितेंद्र कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए किए जा रहे प्रयासों के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। कोरोना रिकवरी रेट 92 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने कहा कि आमजन की सुविधा के लिए जिले भर में 17 से अधिक स्थानों पर टेस्टिंग की सुविधा मुहैया करवाई गई है। विभाग की ओर से जारी रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि जिलेभर में वीरवार की शाम तक तक एक लाख 48 हजार 970 ने प्रथम डोज तथा 38 हजार 948 नागरिकों ने कोरोना टीकाकरण की दूसरी डोज ले ली है। उन्होने बताया कि 18 वर्ष से 44 वर्ष की आयु तक के जिन युवाओं ने टीकाकरण के किए पंजीकरण करवाया हुआ है, उनको भी टीके लगाए जा रहे हैं। वीरवार की शाम तक 20 हजार 250 युवाओं ने कोरोना की प्रथम डोज ले ली है।
---------------
- जिले के विभिन्न अस्पतालों में खाली बेड की संख्या - करीब 826
कोविड हेल्पलाइन
जिला मुख्यालय पर स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल सेवा के लिए कंट्रोल रूम सिविल सर्जन कार्यालय परिसर सेक्टर 6 में बनाया गया और हेल्पलाइन नंबर 01251-297193 व 297393 के अलावा 01251-297193, 01251-297393, 01251-297416, 01251-397417, 01251-297418 और 01251-297419 जारी किए गए हैं। साथ ही सरकार की ओर से दिए गए हेल्पलाइन नंबर 1075 पर संपर्क कर कोरोना से बचाव संबंधित जानकारी व कोरोना संक्रमित व्यक्ति स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए चिकित्सीय जानकारी 24 घंटे सातों दिन प्रभावी रूप से दी जा रही है।
वर्जन
कोरोना संक्रमण की रिकवरी रेट में सुधार हुआ है, यह 92 प्रतिशत पहुंच गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर गांवों में सर्वे का कार्य निरंतर रूप से किया जा रहा है। लोगों की जांच के साथ उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है। संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों को होम आइसोलेशन में किट उपलब्ध करवा कर उनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

- डॉ संजय दहिया, सिविल सर्जन, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें