फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ठेकेदार ने एक रुपये लेकर की बेटे की सगाई, गोशाला व धार्मिक संस्थाओं को किया 11 लाख दान

विज्ञापन
12jjrp12- बेटे की सगाई के दौरान धार्मिक व गौशाला प्रतिनि​धियों को दान की रा​शि सौंपते परिवार के - फोटो : संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जौंधी गांव हाल सेक्टर-6 निवासी सुरेंद्र ठेकेदार ने अनोखी पहल की है। उन्होंने बेटे की सगाई एक रुपया लेकर की है। इसके अलावा भात में भी केवल एक रुपये लिया जबकि बेटे की शादी की खुशी में उन्होंने गोशालाओं और धार्मिक संस्थाओं को 11 लाख रुपये का दान दिया है।
विज्ञापन

उनकी समाजसेवी के चर्च क्षेत्र में हो रहे हैं। सुरेंद्र ठेकेदार ने बताया कि उनके बेटे गौरव की सगाई झज्जर के बहादुरगढ़ रोड स्थित देव नगर निवासी ज्योति से की गई है। सगाई और भात में केवल एक रुपया लिया गया है। बेटे की शादी 13 फरवरी को होगी।
इन गोशालाओं में किया दान
बेटे की सगाई पर सुरेंद्र ठेकेदार ने विभिन्न गोशालाओं और धार्मिक संस्थाओं में कुल 11 लाख रुपये की राशि दान की है। उन्होंने गुरुकुल झज्जर में एक लाख, श्री गोशाल झज्जर में एक लाख, गोकुल धाम गोशाला झज्जर, जयराम गोशाला बेरी, श्रीराम गोशाला खेड़का गुज्जर, दानवीर बल्ला जाखड़ 36 खाप, गोशाला साल्हावास, गोशाला फर्रुखनगर, महर्षि दयानंद गौशाला रोड मेवात, दादा मथुरापुरी गोशाला मातनहेल को एक-एक लाख रुपये दान दिए हैं। वहीं बाबा जोहड़ वाला मंदिर जौंधी, वरिष्ठ नागरिक क्लब सेक्टर-6 झज्जर, सालासर बाबा ठाकुर सेवा समिति दूबलधन, सवेरा स्कूल झज्जर, गोशाला बसई गुरुग्राम को 21-21 हजार और गीतानंद महाराज बिरधाना मंदिर को 5100 रुपये की राशि दान दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें