फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जौहरी नगर के 250 घरों में एक साल से सप्लाई हो रहा दूषित पानी, लोग परेशान

Sun, 04 May 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 58 : जौहरी नगर गली नंबर-2 में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से सप्लाई किया गया दूषित पानी। संवा
विज्ञापन
बहादुरगढ़। लाइनपार जौहरी नगर के 250 घरों में एक साल से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। अनेकों बार जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नेताओं को इसकी शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं हो पाया है। अब गर्मी के मौसम में परेशानी कहीं ज्यादा बढ़ गई है। एक बार फिर कॉलोनी के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

जौहरी नगर की गली नंबर-2 व उसके आसपास एरिया में जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से घरों में दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। पानी इतना गंदा है कि उसे पीना तो दूर, मुंह में भी नहीं लिया जा सकता। वह घर के अन्य किसी कार्यों में भी प्रयोग नहीं हो सकता। कहने को तो कई बार विभाग की ओर से लाइनों की जांच की गई, लेकिन सीवरेज व पेयजल लाइन कहां पर मिक्स हो रही है यह विभाग को अभी पता नहीं लगा पाया है। पूर्व में कई बार विभाग के सुपरवाइजर, जेई, एसडीओ से लेकर कार्यकारी अभियंता तक इस समस्या को लेकर अवगत कराया जा चुका है, मगर स्थाई समाधान अभी तक नहीं हुआ है। विभाग की ढिलाई व लापरवाही के चलते लोग दूषित पानी पीने पर मजबूर रहे।


शनिवार भी आया सप्लाई में गंदा पानी

जौहरी नगर निवासी सुनील शर्मा, विक्रांत, नरेंद्र कुमार व प्रदीप ने बताया कि विभाग की ओर से बूस्टर नंबर-1 विकास नगर से शनिवार को कई कॉलोनियों में पानी की सप्लाई की गई थी। जौहरी नगर गली नंबर-2 में जब पानी आया तो वह बेहद बदबूदार व झागयुक्त रहा। यह पानी पीने से वे बीमार पड़ सकते हैं। पानी में नहाने से एलर्जी का शिकार हो सकते हैं। कुछ लोग टैंकरों से पानी खरीदकर पी रहे हैं तो कुछ प्राइवेट वाटर कैंपर खरीदकर पीने को मजबूर हैं।
विज्ञापन




हो सकता है पीलिया व टाइफाइड

लोगों का कहना है कि दूषित पानी से वे पीलिया, टाइफाइड समेत अन्य बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। इससे संक्रमण हो सकता है। हैजा व पेट की बीमारियां होने का खतरा बना है। टैंकर के जरिये विभाग को प्रभावित क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करनी चाहिए।



जौहरी नगर कॉलोनी में दूषित पानी सप्लाई की समस्या उनके संज्ञान में आई है। उक्त समस्या के जल्द समाधान को लेकर अधिकारियों को कहा गया है ताकि लोगों को स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन


- अमन मोर, कार्यकारी अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें