17jjrp28- सासरौली सुंदरहेटी सड़क जिसे बनाया जा रहा है। स्रोत-ग्रामीण
साल्हावास। क्षेत्र के गांव सासरौली सुंदरेहटी के शामलात भूमि में 150 मीटर लंबी सड़क दशकों से अधूरी पडी हुई थी जिस सड़क का निर्माण काम शुरू हो गया है।
इस सड़क को लंबे समय से कुछ ग्रामीणों के विरोध के चलते नहीं बनाया गया था। जून 2025 में ग्रामीणों की सहमति न होने की स्थिति में इस सड़क को रुकने के लिए कुछ लोगों ने कोर्ट की तरफ केस दायर किया गया था।
जून में कोर्ट अवकाश होने के कारण आपातकाल में एक या दो बार ही मुश्किल से सुनवाई हुई लेकिन कोर्ट की तरफ से इस पर कोई स्टे नहीं लगाई गई थी। सड़क के न बनाने के विरोध में जो लोग खड़े थे। पंचायत के प्रस्ताव पारित करते ही वे पंचायत व प्रशासन के पक्ष में आ खड़े हुए और विभाग ने भी मौके की नजाकत समझते हुए अधूरी पड़ी सड़क को बनाने का बीड़ा उठा लिया है।
अब इस सड़क के बनने से सासरौली सुंदरहेटी व झांसवा के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा। वीरवार को बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे और सड़क का काम शुरू करवा दिया गया है। शामलात भूमि को समतल बनाया गया है उम्मीद है कि एक सप्ताह में सड़क का बचा हुआ हिस्सा बनकर पूरा हो जाएगा।
वर्जन
सड़क पंचायत की शामलात भूमि पर बनाई जा रही है। इस पर किसी तरह का कोई कोर्ट स्टे नहीं है। एक सप्ताह में सड़क बनकर तैयार हो जाएगी।
सुमित कोहाड, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, झज्जर