फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: सेक्टर-9 की सड़कों का निर्माण शुरू, लोगों को मिलेगी राहत

Thu, 11 Apr 2024 10:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
सेक्टर-9 में बनाई जा रही तारकोल की सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व विधायक कौ​शिक व जसबीर सैन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर-9 की टूटी सड़कों को दुरुस्त करने का काम शुरू हाे गया है। अब यहां के निवासियों को काफी राहत मिलेगी। काफी समय से लोग टूटी सड़कों की पीड़ा झेल रहे थे। वीरवार को पूर्व विधायक नरेश कौशिक व ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने मौके का निरीक्षण किया और ठेकेदार को हिदायत देते हुए कहा कि काफी लंबे समय बाद इन सड़कों को बनाने का कार्य शुरू हुआ है। इसलिए तारकोल की बनने वाली इन सड़कों में सरकार की हिदायत अनुसार गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन

ग्रीवेंस कमेटी मेंबर जसबीर सैनी ने बताया कि सेक्टर- 9/9ए की टूटी सड़कों को बनवाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्वीकृति ली थी, लेकिन अधिकारिओं द्वारा इसका काम शुरू नहीं करवाया गया। अब पूर्व विधायक नरेश कौशिक ने इसका काम शुरू करवाया है। सैनी ने कहा कि वार्ड-14 के विकास कार्यों के लिए वे वचनबद्ध हैं। सैनी ने सेक्टर- 9/9ए की टूटी सड़कों को नये सिरे से बनाने का काम शुरू होने पर वार्ड वासियों को बधाई दी। सैनी ने कहा कि मानसून से पहले सभी सड़कें बनाई जाएंगी ताकि वार्ड के लोगो को परेशानी ना हो। इस मौके पर नगर परिषद जेई संदीप, आशीष देसवाल, राजपाल, वीरेंदर, सुरेश कुमार, बिजेन्दर, रोहित, धर्मबीर, ललित, नीरज, हरीश कुमार, मंजीत, संजय, नफे सिंह कपूर, मोहित कुमार, बदलू राम, ज्ञान सिंह सैनी, दीपक शर्मा, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें