-फोटो 82 : वार्ड 18 में विकास कार्यों का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते विधायक राजेश जून व मौजूद वार
बहादुरगढ़। वार्ड-18 के धर्म विहार और विवेकानंद नगर में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। विधायक राजेश जून ने पूर्व पार्षद युवराज छिल्लर और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में 1.90 करोड़ रुपये की लागत से जल निकासी पाइपलाइन और विभिन्न गलियों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विधायक ने बताया कि पिछले वर्ष भारी बारिश के दौरान ड्रेन क्षतिग्रस्त होने से धर्म विहार और विवेकानंद नगर की गलियों व घरों में पानी भर गया था। अब सिंचाई विभाग ने ड्रेन की मरम्मत करा दी है। साथ ही तिरंगा चौक से एमआईई पुल तक 1.02 करोड़ रुपये की लागत से नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसमें 21 आउटलेट बनाए जाएंगे, जिससे बरसाती पानी सीधे ड्रेन में पहुंचेगा और जलभराव की समस्या कम होगी।