फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग का निर्माण जल्द, 11.29 करोड़ होंगे खर्च

Sun, 26 Jan 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
25jjrp20- झज्जर से बहादुरगढ़ रोड पर बने गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग का निर्माण जल्द शुरू होगा। इसके लिए मुख्यालय की तरफ से वर्क ऑर्डर जारी किए गए हैं। अब सर्कल से ठेकेदार को काम शुरू करने के लिए पत्र लिखा जाएगा। उम्मीद है अगले 15 से 20 दिन में रोड का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी बीएंडआर की तरफ से लगभग 11 करोड़ 29 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग के बनने से यहां से गुजरने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। वहीं लोगों को आने-जाने में कम समय लगेगा। लंबे समय से झज्जर-बहादुरगढ़ रोड इस कदर टूटा हुआ है कि यहां से वाहन लेकर गुजरने की बात तो दूर रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल होता है। रोड पर 8 से 10 फीट लंबे और दो से ढाई फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यह रोड बनाने के लिए लोगों की तरफ से काफी समय से मांग की जा रही थी। इस मार्ग के टूटने से आसपास के गांव के लोगों को झज्जर से बहादुरगढ़ जाने में 28 किलाेमीटर की दूरी तय करने में दो घंटे का समय लग जाता है।




10 गांवों के लोग गुजरते हैं सड़क से
झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग के आसपास लगभग 10 गांव हैं। सभी को शहर जाने के लिए इस मार्ग से गुजरना पड़ता है। रोड टूटा हुआ होने के कारण यहां से वाहन लेकर जाना मुश्किल है। रोज सफर करने वाले लोगों के नए वाहन भी जल्दी कंडम हो रहे हैं।
विज्ञापन


गांव में ब्लाक और शहरी क्षेत्र में तारकोल से सड़क होगी ठीक
अधिकारियों की मानें तो जिन ग्रामीण क्षेत्राें में यह सड़क जा रही है, वहां पर ब्लाक लगाए जाएंगे। इसके अलावा बाकी रोड पर तारकोल बिछाया जाएगा। उम्मीद है अगले 15 से 20 दिन में काम शुरू हो जाएगा।

वर्जन-
झज्जर-बहादुरगढ़ रोड की मंजूरी मुख्यालय से आ चुकी है। अगले 15 से 20 दिन में एजेंसी से काम शुरू करवा दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्र में ब्लाक व बाकी जगह पर तारकोल की सड़क बनेगी।
विज्ञापन

-सुमित कोहाड़, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर, झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें