फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ के पहले फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण जल्द होगा शुरू, टेंडर आवंटित

विज्ञापन
फोटो-51: बहादुरगढ़ के सेक्टर 37 में इसी जमीन पर बनाया जाएगा फुटबॉल स्टेडियम। संवाद
विज्ञापन
-एक सप्ताह में एजेंसी शुरू करेगी काम, दो माह बाद एचएसवीपी मुख्यालय से मिली मंजूरी
विज्ञापन

-सेक्टर-37 में पांच एकड़ में बनेगा आधुनिक स्टेडियम, करीब छह करोड़ रुपये होगी लागत
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। शहर के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। बहादुरगढ़ का पहला फुटबॉल स्टेडियम अब जल्द ही आकार लेने जा रहा है। करीब दो माह से अटकी टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद एचएसवीपी मुख्यालय से निर्माण कार्य को मंजूरी मिल गई है। टेंडर आवंटित कर दिया गया है और संबंधित एजेंसी एक सप्ताह के भीतर साइट पर पहुंचकर निर्माण कार्य शुरू कर देगी। इस परियोजना पर करीब छह करोड़ रुपये की लागत आएगी।

फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण सेक्टर-37 में थाना सदर के पास स्थित करीब पांच एकड़ जमीन पर किया जाएगा। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से इसे आधुनिक खेल सुविधाओं के अनुरूप विकसित किया जाएगा। स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार फुटबॉल मैदान, खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम, दर्शक दीर्घा, शौचालय, पार्किंग, पैवेलियन, हाईमास्ट लाइटिंग और हरित क्षेत्र विकसित किए जाएंगे, ताकि दिन के साथ-साथ शाम के समय भी खेल गतिविधियां संचालित की जा सकें।
विज्ञापन


यह परियोजना बहादुरगढ़ और आसपास के क्षेत्र के फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अभी तक खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए दिल्ली, रोहतक और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता था। स्टेडियम बनने के बाद स्थानीय खिलाड़ियों को अपने ही शहर में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पास के गांव नूना माजरा में बड़ी संख्या में फुटबॉल खिलाड़ी और क्लब सक्रिय हैं, जिन्हें इस स्टेडियम का सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


एचएसवीपी के एसडीओ कृष्ण मलिक ने बताया कि टेंडर आवंटित होने के बाद निर्माण एजेंसी को कार्य शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। एक सप्ताह के भीतर साइट पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
फोटो-51:
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें