फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: लोहारू फीडर में मिला हवलदार का शव

Sun, 07 Jul 2024 06:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। रोहतक जेएलएन नहर में कूदकर आत्महत्या करने वाले हवलदार का शव शुक्रवार को लोहारू फीडर में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

मूल रुप से सोनीपत के गांव बुटाना और वर्तमान में सनसिटी रोहतक निवासी संजय कुमार (48) करीब 20 साल पहले हरियाणा पुलिस में भर्ती हुआ था। करीब 10 साल से संजय की ड्यूटी रोहतक में थी। वीरवार को ड्यूटी के बाद स्कूटी लेकर संजय बोहर बाईपास के नजदीक गया। वहां पर उन्होंने स्कूटी में एक सुसाइड नोट छोड़ा और जवाहर लाल नेहरू कैनाल नहर में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद नहर के आसपास घूम रहे युवकों ने संजय के नहर से बाहर निकाल लिया था। कुछ देर बाद हवलदार संजय ने नहर के पुल पर जाकर फिर से छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी। उसका शव शुक्रवार को लोहारू फीडर में मिला। इसकी सूचना पुलिस काे दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

वर्जन
दो रोज पहले जवाहर लाल नेहरू कैनाल में डूबे हवलदार संजय का शव लोहारू फीडर में मिला है। शव की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झज्जर के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयकरण, जांच अधिकारी बेरी थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें