फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

Fri, 22 Aug 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 54 : फूलों का गुलदस्ता भेंट कर नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय यादव का स्वागत करते पूर्व विधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष संजय यादव का वीरवार को दिल्ली-रोहतक रोड स्थित पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने कार्यालय पहुंचे जिलाध्यक्ष संजय यादव को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी।
जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विचारधारा और संगठन के दम पर जनता की आवाज बनकर हमेशा खड़ी रही है और आगे भी जनता के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता वेद प्रधान, पूर्व चेयरमैन आजाद राठी, पंडित राज पहलवान, पार्षद रजनीश मोनू, प्रदीप यादव प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस, संजय पहलवान, कर्मवीर राव, राजबीर, पूर्व पार्षद राव नाहर सिंह, डॉ. सुनील जाखड़, रामानंद दलाल, संदीप दहिया, धर्मेंद्र राणा, वरुण राठी कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा प्रकरण की निष्पक्ष जांच करें सीबीआई
पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जून ने हरियाणा की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भिवानी में मनीषा प्रकरण ने सरकार के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नारे की पोल खोल कर रख दी है। प्रदेश में आए दिन बहन-बेटियों के साथ जघन्य अपराध, अत्याचार और हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री नायब सैनी केवल बयानबाजी कर अपनी नाकामियों को छिपाने में लगे हुए हैं। राजेंद्र सिंह जून सीबीआई से भी मांग करते हुए कहा कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करें ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें