झज्जर। ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी ओबीसी सेल के जिला प्रधान देवेंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति के साथ शांतिपूर्वक धरना देकर सत्याग्रह किया।
इस दौरान मंच संचालन वीरेंद्र दरोगा प्रधान यादव सभा ने किया और देवेंद्र सिंह यादव प्रधान ने कहा कि सरकार ने जानबूझकर राहुल गांधी पर मुकदमा बनाया । ललित मोदी व नीरज मोदी का ओबीसी से कोई वास्ता नहीं है। ओबीसी को जानबूझकर ढाल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा की जब से राहुल गांधी ने हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकाली है तब से राहुल गांधी की लोकप्रियता बढ़ी है इससे बीजेपी की सरकार घबरा गई है और अनाप-शनाप मुकदमे वह ईडी के छापे मारे जा रहे हैं।लालू प्रसाद यादव के परिवार को भी जबरदस्ती ईडी लगा कर के परेशान किया जा रहा है । सरकार इस घिनौनी हरकत को छोड़कर बाज आए वरना ओबीसी के लोगों को सड़क पर उतरना पड़ेगा । उन्होने बताया की अगली मीटिंग हिसार में 1 अप्रैल को होनी निश्चित हुई है। इस प्रदर्शन में जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव वरिष्ठ कांग्रेस नेता राज सिंह जाखड़ एडवोकेट वीरेंद्र दरोगा, राव उदय भान एडवोकेट, डॉ सुनील जाखड़ , संजीत कबलाना, राव नाहर सिंह , पार्षद संतराम नंबरदार सुभाष गुर्जर, महावीर गुर्जर पार्षद, रामअवतार प्रधान यूथ जिला झज्जर संजय यादव उप प्रधान पूर्व पार्षद शीशपाल मलिक, नीटे गहलोत , टोनी कौशिक, सरपंच रामनिवास यादव, पूर्व सरपंच रतन सिंह, कृष्ण दहिया , प्रकाश, भारत सोनी पूर्व पार्षद , ने अपने विचार रखें ।