फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बादली के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को दी धमकी, कानपुर के बदमाश का आया फोन

विज्ञापन
फोटो-90: विधायक कुलदीप वत्स। स्त्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बादली के कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स को धमकी मिली है। फोन पर यूपी के कानपुर बेस एक बदमाश ने करीब 10-15 मिनट तक उन्हें गालियां भी दी गई हैं। विधायक कुलदीप वत्स ने खुद धमकी मिलने और फोन पर भद्दी गालियां देने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

उनकी ओर से बुधवार को इस मामले में पत्रकार वार्ता करके पूरी जानकारी देने की बात कही गई है। विधायक कुलदीप वत्स ने बताया कि वे मंगलवार को अपने घर पर परिवार के साथ थे। इस दौरान उनके मोबाइल पर कॉल आई जिसमें कॉलर ने यूपी के कानपुर का बड़ा बदमाश बताते हुए उनसे बातचीत की।
फोन पर वह गालियां देने लगा और धमकी भी दी। उसने अपना नाम संतलाल यादव बता रहा था। इससे पहले भी हांसी के विधायक विनोद भ्याना और जजपा नेता दिग्विजय को भी धमकी दे चुका है। विधायक ने बताया कि पुलिस की ओर से अब तक उसके खिलाफ बड़ा एक्शन नहीं लिया गया है।
विज्ञापन

इसी वजह से वह बेखौफ होकर धमकी दे रहा है। मैं ऐसे बदमाशों की धमकियों से डरने वाला नही हूं। बुधवार को इस पूरे मामले का खुलासा करूंगा। वहीं इस बारे में झज्जर की पुलिस आयुक्त डा. राजश्री सिंह ने बताया कि विधायक की ओर से मौखिक तौर पर शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें