फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस बहुमत के साथ आगे बढ़ रही और लोग कांग्रेस के साथ : दीपेंद्र

Fri, 21 Jun 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरी। कांग्रेस आज प्रदेश में प्रचंड बहुमत के साथ आगे बढ़ रही है और लोग कांग्रेस के साथ हैं। इसके अलावा वह ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहते। लोकसभा चुनाव में जीत के लिए वह 36 बिरादरी का धन्यवाद करते हैं। यह बात रोहतक लोकसभा क्षेत्र से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कही। वह वीरवार को बेरी के खेल स्टेडियम में चुनाव में विजयी बनाने पर कार्यकर्ताओं का आभार जताने पहुंचे थे।
विज्ञापन

सांसद किरण चौधरी और श्रुति चौधरी के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने और सिरसा लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा का उनका समर्थन करने के सवाल पर बचते नजर आए। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है और भारतीय जनता पार्टी का वोट प्रतिशत कम हुआ है। लोकसभा की पांच सीट कांग्रेस ने जीती हैं और जो पांच सीटें कांग्रेस ने हारी हैं। उन पांचों सीटों पर भी कांग्रेस का वोट 21 प्रतिशत बढ़ा है। हर लोकसभा सीट पर लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का काम किया है। इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला के हरियाणा कांग्रेस को पिता-पुत्र की पार्टी वाले बयान पर दीपेंद्र हुड्डा ने पलटवार करते हुए कहा कि मैं यह नहीं कहना चाहता, लेकिन यह बात दोबारा से स्पष्ट हो गई है कि इनेलो और अभय सिंह चौटाला बीजेपी की बी टीम हैं। उन्होंने बीजेपी के साथ मिलीभगत करके कुरुक्षेत्र में जाकर भारतीय जनता पार्टी को चुनाव में विजयी बनाने का काम किया। सारे देश ने देखा है कि उन्होंने भाजपा को एक सीट का फायदा पहुंचाने का काम किया है। बेरी पहुंचने पर लोकसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा का कांग्रेस विधायक रघुवीर कादयान और पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। सांसद ने पार्टी कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें