फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक

Fri, 21 Jun 2024 06:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बृहस्पतिवार को थाना शहर झज्जर की पुलिस टीम ने भगत सिंह चौक पर नौजवानों को नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया। उप निरीक्षक सागर ने बताया कि नशे से युवाओं में आपराधिक प्रवृत्ति उत्पन्न होती है और उनके स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। नशेड़ी आदमी अपने परिवार में सबसे अलग थलग हो जाता है और कुछ समय के बाद नशेड़ी व्यक्ति को बीमारियां जकड़ लेती हैं। इसलिए हमें नशे से दूर रहना चाहिए। अगर आपका कोई साथी नशा करता है तो उसका नशा छुड़ाने में हर संभव मदद करनी चाहिए ताकि हम एक नशा मुक्त समाज का निर्माण कर सकें। अगर आपको कहीं पर भी किसी प्रकार का नशा बेचने की सूचना मिलती है तो इसकी सूचना अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जरूर दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें