फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के पास न नेता, न नीयत और न विचार : डॉ. अर्चना गुप्ता

Sun, 28 Jun 2026 08:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 82 : टै्रक्टर चलाकर कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल तक जाती प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना ग
विज्ञापन
बहादुरगढ़। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने शनिवार को बहादुरगढ़ दौरे के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई नेता है, न नीयत और न ही कोई विचारधारा बची है। पार्टी केवल फर्जी नैरेटिव गढ़ने और भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस परिवारवाद पर खड़ी पार्टी है और उसके नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की आलोचना करते-करते कांग्रेस देश की निंदा तक करने लगती है। बहादुरगढ़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेशाध्यक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ और जिलाध्यक्ष विकास वाल्मीकि सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पूरी तरह लागू कराने के लिए भाजपा प्रतिबद्ध है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कहा कि भाजपा झज्जर जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की रणनीति के साथ काम करेगी। संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि वह एक प्रशिक्षित कार्यकर्ता हैं और संगठन की जिम्मेदारी को चुनौती नहीं बल्कि अवसर मानती हैं। कार्यकर्ताओं के सहयोग से पार्टी को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों को देखते हुए वोटर लिस्ट के एसआईआर अभियान में सक्रिय सहयोग करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी में युवाओं और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। इस मौके पर जिला प्रभारी कैप्टन भूपेंद्र, जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिड़धाना, बहादुरगढ़ से नगर परिषद चेयरमैन सरोज राठी, प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य प्रदीप अहलावत, संजीव सैनी, बिजेन्द्र दलाल, जिला महामंत्री रवि बराही, दिनेश शेखावत व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें